फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   So far 64366 ration cards are linked to family identity cards in the district

जिले में अब तक 64366 राशन कार्ड परिवार पहचान पत्र से जुड़े

Thu, 30 Sep 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
So far 64366 ration cards are linked to family identity cards in the district
परिवार पहचान पत्र से संबंधित वीसी में भाग लेते उपायुक्त यशेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : Rewari
जिले के राशन कार्ड धारकों को नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर अपने कार्ड को परिवार पहचान पत्र के साथ जुड़वाना होगा। जिले के 64 हजार 366 राशन कार्ड परिवार पहचान पत्र के साथ जुड़ चुके हैं। यह निर्देश उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि राशनकार्ड धारक लाभार्थी खाता नंबर व आईएफएससी कोड के अलावा अपनी जाति व दिव्यांगता की जानकारी सीएससी पर जाकर अपडेट कराएं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि एक अक्टूबर से पीडीएस राशन तथा समाज कल्याण और अन्य विभागों द्वारा दी जा रही विभिन्न प्रकार की पेंशन का वितरण परिवार पहचान पत्र से जुड़ने के उपरांत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी बीपीएल राशन कार्ड धारकों के खाते में सरसों के तेल के 250 रुपए हर महीने भेजा जाएगा। ऐसे में कार्ड धारकों को अपना कार्ड परिवार पहचान पत्र से जुड़वाना आवश्यक है। इसके लिए वे अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर अपना कार्ड पीपीपी से जुड़वा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परिवार पहचान पत्र वेरिफिकेशन से संबंधित लंबित कार्य को टीमें गठित कर जल्द पूरा करवाएं। उन्होंने बताया कि भविष्य में सरकार की योजनाओं से संबंधित जो भी लाभ दिया जाना है वह सीधे इनके खाते में दिया जाना है। इस मौके पर एडीसी आशिमा सांगवान, डीएफएसओ अमित शेखावत सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed