{"_id":"685aef7577066be0ab03da70","slug":"so-far-2027-applications-have-been-received-for-admission-in-iti-rewari-news-c-198-1-fth1001-221568-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईटीआई में दाखिले के लिए अबतक आए 2027 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईटीआई में दाखिले के लिए अबतक आए 2027 आवेदन
Wed, 25 Jun 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 2राजकीय महिला आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन करती छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जून तक किए जाएंगे। अभी तक आईटीआई में 2027 आवेदन आए हैं। 3 जुलाई को पहले चरण की काउंसलिंग होगी।
पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 3 जुलाई से 8 जुलाई तक, दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 9 से 15 जुलाई तक। रिक्त सीट की जानकारी 16 से 22 जुलाई तक दी जाएगी। इस बार इलेक्ट्रीशियन और व्यावसायिक ट्रेडों के प्रति विद्यार्थियों का रुझान अधिक है।
आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया तीन चरणाें में आयोजित की जाएगी। पहली मेधा सूची 3 जुलाई को जारी होगी। जिले में 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इन संस्थानों में विभिन्न व्यवसाय की करीब तीन हजार सीटें हैं। अब तक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 2027 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
औद्योगिक संस्थानों में विद्यार्थियों को दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत 1 वर्षीय कोर्स के लिए 3-6 माह और 2 वर्षीय कोर्स के लिए 6 से 12 माह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कोर्स की शेष अवधि में ऑन जॉब ट्रेनिंग संबंधित औद्योगिक प्रतिष्ठान में करवाई जाएगी। दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के तहत दाखिले के लिए विद्यार्थियों को आयु एवं शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी शर्तें पूर्ण करनी अनिवार्य हैं।
जिले में 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इन संस्थानों में विभिन्न व्यवसाय की करीब तीन हजार सीटें हैं।
आईटीआई संस्थानों में विभिन्न ट्रेड में आए आवेदन
ट्रेड आए आवेदन
इलेक्ट्रिशियन 520
फिटर 280
कंप्यूटर ऑपरेटर 170
वायरमैन 160
मैकेनिकल 165
इलेक्ट्रिशियन मैकेनिक 149
टेक्नीशियन 100
मैकेनिकललिस्ट 87
इलेक्ट्रिशियन ड्यूल 85
टर्नर 71
प्लंबर 52
मैकेनिकल इलेक्ट्रिक व्हीकल 49
वेल्डर ड्यूल 45
स्टेनोग्राफर हिंदी 35
टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रिक 25
पेंटर जनरल ड्यूल 18
सीट मेटल वर्कर ड्यूल 8
टूल एंड डिड मेकर 6
हाउसकीपर 2
-
उद्योगों के अनुरूप दिया जाएगा प्रशिक्षण
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को रोजगार दिलवाने के लिए दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के तहत उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे विद्यार्थी बेहतर कॅरिअर शुरू कर सकते हैं। दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली में उद्योग की ओर से तैयार किए प्रशिक्षण मॉडल का अनुसरण किया जाता है। इस प्रणाली के तहत कुछ निजी उद्योग आईटीआई के साथ साझेदारी कर विद्यार्थियों को आधुनिक प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार योग्य कुशल बनाते हैं। राज्य सरकार की ओर से विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों से विभिन्न व्यवसायों में दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए समझौते किए गए हैं। इन व्यवसाय यूनिटों में दाखिला प्राप्त प्रशिक्षुओं को दोहरी ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें एक वर्षीय कोर्स के लिए 3-6 माह और दो वर्षीय कोर्स के लिए 6 से 12 माह अवधि की ट्रेनिंग संस्थान में दी जाएगी।
वर्जन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के तहत विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक का कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के लायक बनाया जाएगा। आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थी 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थानों में विद्यार्थियों के सहायता के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।-सुनील यादव, प्राचार्य राजकीय आईटीआई कॉलेज रेवाड़ी।