फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Skill development, confidence and right guidance are necessary for success: Sunita Yadav

सफलता के लिए स्किल डेवलपमेंट, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन जरूरी : सुनीता यादव

Wed, 27 May 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 27 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Skill development, confidence and right guidance are necessary for success: Sunita Yadav
कार्यक्रम में भाग लेतीं छात्राएं। संवाद
रेवाड़ी। आज के समय में केवल पारंपरिक शिक्षा ही सफलता का माध्यम नहीं है बल्कि स्किल डेवलपमेंट, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन भी जरूरी है। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत लगातार की जाए तो हर विद्यार्थी सपनों को पूरा कर सकता है। ये बातें सेक्टर-5 में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कॅरिअर काउंसलर सुनीता यादव ने कहीं।
विज्ञापन


सुनीता यादव ने छात्राओं को साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स, मैनेजमेंट, आईटी, मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य प्रोफेशनल क्षेत्रों में उपलब्ध कॅरिअर अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कई नए क्षेत्र उभरकर सामने आए हैं जिनमें युवा बेहतर भविष्य बना सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार सही क्षेत्र का चयन करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने कॅरिअर से जुड़े कई सवाल पूछे। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नौकरियों, निजी क्षेत्र में रोजगार, प्रोफेशनल कोर्स और स्किल ट्रेनिंग से संबंधित जानकारी प्राप्त की। सुनीता यादव ने छात्राओं को समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और नियमित अध्ययन की आदत अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सफलता उन्हीं लोगों को मिलती है जो चुनौतियों से घबराते नहीं बल्कि उनका सामना करने का साहस रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
डिजिटल स्किल्स का महत्व बढ़ रहा
छात्राओं को बताया गया कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा और डिजिटल स्किल्स का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। यदि विद्यार्थी समय के साथ नई तकनीकों को सीखते हैं तो उनके लिए रोजगार और कॅरिअर के अवसर और अधिक बढ़ जाते हैं। सुनीता ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, परिवार और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनने का संदेश दिया।

-------
रुचि के अनुसार कॅरिअर चुनने में मदद मिलेगी
छात्रा पूजा, अंकिता और सुनीता ने बताया कि अक्सर उन्हें यह समझने में कठिनाई होती है कि पढ़ाई के बाद किस क्षेत्र में आगे बढ़ा जाए लेकिन अब उनके मन में काफी स्पष्टता आई है। कहा कि उन्हें अब अपनी रुचि के अनुसार कॅरिअर चुनने में मदद मिलेगी। अंत में कॅरिअर काउंसलर सुनीता यादव ने छात्राओं से कहा कि वे लक्ष्य को हमेशा सामने रखें। निरंतर मेहनत करती रहें। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास सबसे जरूरी हैं।

कार्यक्रम में भाग लेतीं छात्राएं। संवाद

कार्यक्रम में भाग लेतीं छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed