{"_id":"6a39791a732a1d91690e3623","slug":"six-new-33-kv-powerhouses-will-be-built-in-the-district-rewari-news-c-198-1-rew1001-240667-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिले में बनेंगे छह नए 33 केवी पावर हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिले में बनेंगे छह नए 33 केवी पावर हाउस
Mon, 22 Jun 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की ओर से जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए छह नए 33 केवी पावर हाउस स्थापित किया जाएगा। इन सब स्टेशनों के दिसंबर 2026 तक चालू होने की संभावना है। इनके शुरू होने से ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग और अघोषित बिजली कटौती की समस्या में काफी कमी आएगी।
वर्तमान में जिले में 33 केवी क्षमता के 34 पावर हाउस कार्यरत हैं। नए छह पावर हाउस बनने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 40 हो जाएगी। निगम की ओर से गांव निमोठ, जखाला, जीवड़ा, मनेठी, रणसी माजरी और बिदावास में नए सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं। कई स्थानों पर सिविल कार्य पूरा हो चुका है, जबकि उपकरण स्थापित करने का काम जारी है।
अधिकारियों के अनुसार गर्मी के मौसम में बढ़ते बिजली भार के कारण कई फीडर ओवरलोड हो जाते हैं, जिससे बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होती है। नए पावर हाउस शुरू होने पर बिजली का लोड विभाजित हो जाएगा और सप्लाई अधिक सुचारू होगी।
विज्ञापन
इन परियोजनाओं से जिले के 100 से अधिक गांवों के घरेलू, कृषि और औद्योगिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। निगम का दावा है कि नई व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।