{"_id":"6a91cb2088285afc66057854","slug":"sisters-tied-rakhis-and-prayed-for-their-brothers-long-lives-rewari-news-c-198-1-rew1001-244482-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बहनों ने राखी बांधकर भाई की लंबी उम्र की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बहनों ने राखी बांधकर भाई की लंबी उम्र की कामना की
Fri, 28 Aug 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
शहर में भाई को राखी बांधती बहन। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की आरती उतारी, तिलक लगाया और उनकी कलाई में स्नेह की डोर बांधी। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। बहनों ने भाइयों की सुख-समृद्धि व लंबी उम्र की कामना की।
त्योहार को लेकर बाजारों में भी दिनभर चहल-पहल बनी रही। रक्षाबंधन के अवसर पर सुबह से ही महिलाएं और बच्चे नए कपड़े पहनकर तैयार हुए। बहनों ने पूजा की थाली सजाकर भाई की आरती उतारी, तिलक लगाया और राखी बांधी। इसके बाद भाइयों ने बहनों को उपहार दिए।
कई परिवारों में बहनों के मायके पहुंचने से घरों में त्योहार की खुशियां और बढ़ गईं। दूर रहने वाली बहनें भी अपने भाइयों के घर पहुंचीं। त्योहार को लेकर शहर के मुख्य बाजारों में पिछले कई दिनों से रौनक बनी हुई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। बहनों ने भाइयों के लिए अलग-अलग डिजाइन और रंगों की राखियां खरीदीं। बच्चों में कार्टून और आकर्षक डिजाइन वाली राखियों को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। दुकानों पर पारंपरिक राखियों के साथ फैंसी, नग-जड़ित और स्टोन वाली राखियां भी उपलब्ध रहीं।
राखी के साथ मिठाइयों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। ग्राहकों ने भाई-बहन के लिए मिठाई, नमकीन और अन्य सामान की खरीदारी की। बाजारों में जगह-जगह राखी की अस्थायी दुकानें भी सजी रहीं। त्योहार के कारण शहर के प्रमुख बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक आवाजाही रही।