{"_id":"6a3d6ffe8a5967955d0077a2","slug":"sir-counting-forms-reached-92-percent-of-voters-rewari-news-c-198-1-rew1001-240838-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एसआईआर.. 92 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एसआईआर.. 92 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र
Thu, 25 Jun 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा में अभियान के तहत कार्य करते बीएलओ। स्रोत : स्थानीय नागरिक
धारूहेड़ा। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को गति मिल रही है। एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत अब तक विधानसभा क्षेत्र के लगभग 92 प्रतिशत मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं, जो निर्धारित लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
मतदाताओं की शंकाओं और समस्याओं के समाधान के लिए लघु सचिवालय में विशेष कॉल सेंटर भी स्थापित किया गया है। विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े कस्बे धारूहेड़ा में बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करने और भरे हुए फॉर्म एकत्रित करने का कार्य कर रहे हैं। बीएलओ लखपत शर्मा ने बताया कि वह सुबह 6 बजे से ही इस अभियान में जुट जाते हैं।
क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों के मतदाताओं के नाम भी सूची में दर्ज हैं। सत्यापन के दौरान एप पर विवरण जांचने से कई स्थानों पर दोहरे मतदाता पंजीकरण के मामले सामने आ रहे हैं।