फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sins are washed away by visiting Shyam Baba's court.

Rewari News: श्याम बाबा के दरबार में जाने से कट जाते हैं पाप

Mon, 18 Mar 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 18 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sins are washed away by visiting Shyam Baba's court.
रेवाड़ी। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान करते संस्था के संयोजक दिनेश कपूर। स्रोत:
रेवाड़ी। शहर के पंजाबी धर्मशाला में हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में श्याम बाबा की आराधना का कार्यक्रम शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नई दिशा युवा मंच के जिला अध्यक्ष निशांत यादव, एसएनजेजे झुग्गी झोपड़ी स्कूल के संचालक नरेंद्र गुगनानी, पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिरुद्ध यादव व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि महात्मा बर्बरीक में बालपन में ही प्रभु भक्ति की भावना थी। बर्बरीक ने कठोर तपस्या कर शक्ति प्राप्त की। भगवान कृष्ण को धर्म की रक्षा के लिए उनका शीश काटना पड़ा। डायमंड क्लब के प्रधान देवेंद्र सचदेवा, राजकुमार जुनेजा व शिक्षाविद डॉक्टर बलबीर अग्रवाल ने कहा कि कलयुग में बाबा श्याम का स्मरण करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन

पूर्व नगर प्रधान सुचित्रा चांदना, डॉ. सपना यादव व समाजसेवी रानी गुप्ता ने कहा कि श्याम बाबा के दरबार में जाने से पाप नष्ट हो जाते हैं। भजन गायिका कमल मखीजा ने हारे का तू है सहारा सांवरे, हमने भी तुमको पुकारा सांवरे भजन सुना कर सभी की तालियां बटोरी। देवेंद्र सचदेवा, राजकुमार जुनेजा, जगदीश गाबा, कुलदीप तनेजा, अमित चुघ व सुभाष अरोड़ा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम में समाजसेवी राजेंद्र गेरा, देवेंद्र कुमार, कपिल कपूर, रोहित गेरा, ओजस्वी, पूर्वांशी, सोनिया कपूर, शिक्षाविद डॉ. प्रीति, किशोरी लाल नंदवानी व साथियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed