फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Silver shines on price rise, but buying remains subdued

Rewari News: कीमत में उछाल से चांदी चमकी, खरीदारी पड़ी फीकी

Sat, 17 Jan 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Silver shines on price rise, but buying remains subdued
बावल रोड पर स्थित एक ज्वेलर के शोरूम में खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
रेवाड़ी। कीमतों में उछाल से चांदी की चमक बढ़ गई है। वहीं ग्राहकों में खरीदारी का उत्साह फीका पड़ गया है। चांदी के भाव बढ़ने को लेकर सराफा कारोबारी भी हैरान हैं। फरवरी में विवाह के कई शुभ मुहूर्त हैं। ऐसे में जिनके यहां लड़की की शादी है वे चांदी के बढ़े भाव को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में चांदी की कीमतें करीब 2 लाख 90 हजार लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं जबकि 11 जनवरी को कीमत 2 लाख 56 हजार रुपये प्रति किलो थी। 10 जनवरी को दाम 2.38 लाख रुपये दर्ज किया गया था। इस तरह 7 दिनों में ही 50 हजार रुपये प्रति किलो दाम बढ़ गए हैं। दामों में इस उछाल का असर सीधे कारोबार पर दिख रहा है।
विज्ञापन

कुछ समय पहले तक खरीदारों की चहल-पहल रहती थी लेकिन अब बाजार में कुछ कमी आई है। स्थानीय सराफा कारोबारियों का कहना है कि बीते कुछ समय से चांदी के भावों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है लेकिन इतनी तेजी से कीमतों के बढ़ने की उम्मीद किसी को नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका मुख्य कारण बढ़ते टैरिफ व मौजूदा अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल पुथल को बताया है। बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर छोटे कारोबारियों और मध्यम वर्गीय ग्राहकों पर देखने को मिल रहा है। ग्राहक अब जरूरत पड़ने पर ही सीमित मात्रा में चांदी खरीद रहे हैं या फिर खरीद को आगे के लिए टाल रहे हैं। यदि कीमतों में स्थिरता नहीं आई तो आने वाले दिनों में बाजार पर इसका और अधिक असर पड़ सकता है।

-
डेढ़ माह बाद ही दाम कुछ कम होने की संभावना
सराफा बाजार के कारोबारी दीपक सोनी ने बताया कि वर्तमान में चांदी के दामों में तेजी बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल पुथल की वजह से चांदी के दाम बढ़ रहे हैं। अभी कई देशों में हालात बिगड़े हुए हैं। उदाहरण के लिए ईरान के मौजूदा हालात, रूस-युक्रेन युद्ध व लगातार टैरिफ बढ़ाने की बात को लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता देखने को मिल रही है। करीब 1 से डेढ़ माह बाद ही कुछ दाम कम होने की संभावना है। बताया कि आने वाले दिनों में कीमतों में स्थिरता आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि शादी-विवाह का सीजन खरीदारी के लिहाज से काफी अच्छा रहा था, जिससे बाजार में अच्छी मांग देखने को मिली थी। उम्मीद है कि कुछ दिनों में दामों में कमी देखने को मिलेगी।
-
तिथि--चांदी की कीमत
17 जनवरी--2 लाख 90 हजार
16 जनवरी--2 लाख 87 हजार
15 जनवरी--2 लाख 75 हजार
14 जनवरी--2 लाख 75 हजार
13 जनवरी--2 लाख 69 हजार
12 जनवरी--2 लाख 56 हजार
11 जनवरी--2 लाख 56 हजार
10 जनवरी - 2 लाख 38 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed