{"_id":"694ecc74e4494e9e4e079513","slug":"silver-loses-its-sheen-as-prices-rise-rewari-news-c-198-1-fth1001-231060-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कीमत बढ़ने से फीकी पड़ी चांदी की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कीमत बढ़ने से फीकी पड़ी चांदी की चमक
Fri, 26 Dec 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। चांदी की कीमत में उछाल से इसकी चमक फीकी पड़ गई है। चांदी की कीमत में अप्रत्याशित तेजी ने उपभोक्ताओं के साथ-साथ सर्राफा कारोबारियों को भी हैरान कर दिया है। सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें बढ़कर करीब 2.26 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। पिछले सप्ताह 2 लाख 7 हजार रुपये कीमत थी।
दामों में इस तेज उछाल का सीधा असर बाजार की रौनक पर साफ दिखाई दे रहा है। जहां कुछ समय पहले तक खरीदारों की चहल-पहल रहती थी, वहीं अब बाजार में कुछ हद तक रौनक कम हुई है। स्थानीय सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि बीते कुछ समय से चांदी के भावों में उतार-चढ़ाव बना हुआ था, लेकिन इतनी तेजी से कीमतों के बढ़ने की उम्मीद किसी को नहीं थी।
कारोबारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की मांग में इजाफा, डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी और निवेशकों का कीमती धातुओं की ओर बढ़ता रूझान इस तेजी के प्रमुख कारण हैं। इसके अलावा औद्योगिक मांग और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं का असर भी चांदी की कीमतों पर पड़ा है।
विज्ञापन
दामों में हुई बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर छोटे कारोबारियों और मध्यम वर्गीय ग्राहकों पर देखने को मिल रहा है। ग्राहक अब जरूरत पड़ने पर ही सीमित मात्रा में चांदी खरीद रहे हैं या फिर खरीद को आगे के लिए टाल रहे हैं। यदि कीमतों में स्थिरता नहीं आई तो आने वाले दिनों में बाजार पर इसका और अधिक असर पड़ सकता है।
-- -- -- -- -
चांदी के दामों में वर्तमान में तेजी आई
सर्राफा बाजार के कारोबारी नरेश सोनी ने बताया कि चांदी के दामों में वर्तमान में तेजी आई हुई है। हालांकि, जरूरत के हिसाब से लोग चांदी की खरीद कर रहे हैं। शादी का सीजन खरीदारी की दृष्टि से काफी अच्छा था। फिलहाल आने दिनों में चांदी की कीमतें स्थिर होने की संभावना है।
-- -- -- -- -- -- -
शादी विवाह का सीजन काफी अच्छा गया था
सर्राफा बाजार के कारोबारी दिनेश सोनी का कहना है कि मौजूदा समय में चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। उम्मीद है कि कीमतों में स्थिरता आएगी। शादी विवाह का सीजन काफी अच्छा गया था।