फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Siha's little scientists dominate the district level

Rewari News: जिलास्तर पर छाए सीहा के नन्हे वैज्ञानिक

Sat, 30 Dec 2023 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Siha's little scientists dominate the district level
रेवाड़ी। जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा के डाॅ. सीवी रमन साइंस क्लब के नन्हें वैज्ञानिकों ने सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। क्लब ने 26,800 रुपये के नकद पुरस्कार जीते, जिसमें आठ विद्यार्थियों ने प्रथम तथा आठ विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उक्त जानकारी देते हुए क्लब की अध्यक्षा प्राध्यापिका अलका ने बताया कि खंडस्तर पर ओवरऑल विजेता रहे सीहा स्कूल के 17 विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर भाग लिया, जिनमें से 14 विजेता रहे। विभिन्न उपविषयों के अंतर्गत रोल प्ले में विद्यालय की छात्रा सीमा, प्रिया, बबीता, कोमल व अनुराधा विजेता रहीं। इसी प्रकार मॉडल मेकिंग में रवि अहिरवार, हर्ष तथा रमन ने बाजी मारी। पोस्टर मेकिंग में सुमित, मीनाक्षी, पूनम, प्रिया तथा प्रीति सर्वश्रेष्ठ रहे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब यह विजेता विद्यार्थी राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने इस सफलता को क्लब तथा विद्यालय परिवार की टीम वर्क का प्रतिफल बताया। बीईओ संतोष तंवर, बीआरसी राकेश वत्स ने खंडस्तर के बाद के बाद जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए विद्यालय के क्लब व टीम सीहा को बधाई दी है। डीईओ नसीब सिंह, डीईईओ वीरेंद्र सिंह नारा, डीपीसी महेंद्र सिंह खनगवाल, डीएसएस रीनू यादव तथा डीएमएस अशोक नामवाल ने विजेताओं को बधाई देते हुए राज्यस्तर के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed