{"_id":"68cee9650035d0596705bfc4","slug":"shri-ram-mandir-railway-dramatic-clubs-ramlila-to-begin-from-september-22-rewari-news-c-198-1-rew1001-226012-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: श्री राम मंदिर रेलवे ड्रामेटिक क्लब की रामलीला 22 सितंबर से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: श्री राम मंदिर रेलवे ड्रामेटिक क्लब की रामलीला 22 सितंबर से शुरू
विज्ञापन
फोटो : 6रामलीला मंचन की तैयारी करते गणमान्य। स्रोत : क्लब
कोसली। रेलवे कॉलोनी स्थित श्री राम मंदिर रेलवे ड्रामेटिक क्लब लगातार 65 वर्षों से रामलीला का मंचन करता आ रहा है। इस वर्ष रामलीला का आयोजन 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जाएगा। रामलीला के मंचन का संचालन केके सक्सेना के निर्देशन में होगा, जबकि मुकेश भारद्वाज व घनश्याम दास शर्मा उपनिर्देशक की जिम्मेदारी निभाएंगे।
उद्घाटन 22 सितंबर को पं. सुरेश शास्त्री व पं. मोहनलाल शर्मा के पूजन से होगा तथा शुभारंभ लक्ष्य कौशिक करेंगे। पहले दिन के मंचन में नारद मोह, नारद द्वारा विष्णु भगवान को श्राप, शिवजी द्वारा रावण को चंद्रहास तलवार भेंट करना व वेदवती द्वारा रावण को श्राप जैसी प्रमुख घटनाएं प्रस्तुत होंगी।
27 सितंबर को विशेष सामाजिक नाटक का मंचन मुंबई व दिल्ली से आई महिला कलाकारों द्वारा किया जाएगा। यह नाटक एक विधवा की पीड़ा को उजागर करेगा, जिसमें दिखाया जाएगा कि विधवा होना किस प्रकार समाज में अभिशाप बन जाता है। मंचन में इस बार नए सेट, नई ध्वनि तकनीक और प्रकाश व्यवस्था का प्रयोग होगा, जिससे दर्शकों को अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
रामलीला में अभिनय की जिम्मेदारी उमेश शर्मा, मुकेश भारद्वाज, घनश्याम दास शर्मा, राजेश शर्मा, बृजेश शर्मा, महेश कौशिक, मेहरचन्द्र, सागर, अनुज, दिवेश शर्मा, मोहित यादव व अन्यों पर रहेगी।