फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shri Krishna birth anniversary celebrated with pomp across the district

जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Sat, 20 Aug 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna birth anniversary celebrated with pomp across the district
रेवाड़ी। जन्माष्टमी का त्योहार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया। शिक्षण संस्थानों में भगवान श्री कृष्ण की पूजा करके, सजाए गए झूलों, नृत्य, संगीत के प्रदर्शन और दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गांव हांसाका स्थित श्रीकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कान्हा जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने राधा कृष्ण की झांकी के साथ साथ दिव्य, ज्योति, नेहा, मुस्कान, प्रीति, सोनम, कीर्ति ने तो राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा गीत पर दर्शकों का मन मोहा। मोहित, रोहित, सुमित, नवीन आदि ने कृष्ण सुदामा मिलन का नाटक प्रस्तुत किया। स्कूल संचालक सुरेश कुमार यादव ने सभी को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी। वहीं शहर के यादव नगर स्थित बीएलएम स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने फैंसी ड्रेस पहनकर श्री कृष्ण की लीला का मंचन किया। इसके साथ ही बच्चों ने मटकी सजाओं व दही हांडी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। संस्था चेयरपर्सन डॉ मीनू ने सभी बच्चों और अभिभावकों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ सदस्य सविता तंवर, पूनम, अमरजीत, प्रेमलता, पूजा मेघा, दिव्या, काजल जैन, सीमा, प्रवीण और कृष्णा का योगदान रहा।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-1 स्थित भाजपा सेवा प्रकोष्ठ कार्यालय में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। भाजपा नेता सतीश खोला ने भगवान श्रीकृष्ण के बारे में लोगों को बताया। कार्यक्रम मे जिला संयोजक दलीप शास्त्री, प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक यादव, राहुल यादव, सुमित, राजेश, राजकुमार, सत्यपाल, विमला, अनीता, प्रदीप, लोकेश, रानी, कांता, मुकेश आदि मौजूद रहे। गढ़ी बोलनी रोड़ स्थित कैंब्रिज स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संगोष्ठी में कवित्री सुभद्रा कुमारी चौहान, आजादी के आंदोलन की प्रथम महिला शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती, आध्यात्मिक गुरु रामकृष्ण परमहंस स्मृति दिवस, कर्म योग के आदर्श प्रतिष्ठापक सर्वेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों आशी, नचिकेत, वैश्णवी, हिमांशु, आयुषी, दर्शिका, परिणीति, खुशबू, रजनी, विनीता, हर्षिता, निधि, वंदना, रेणुका, वृत्ति, सुनीता, सरिता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. जया शर्मा, डॉ. आरके जांगड़ा विश्वकर्मा, स्कूल प्राचार्य प्रीति मुंजाल ने अपने विचार प्रस्तुत किए। पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर बॉबी मुंजाल, अंशु, सीमा, रजनी सरीन, साक्षी, नीरू आदि उपस्थित रहे। गढ़ी बोलनी रोड स्थित सोमाणी कॉलेज में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म दिवस पर रास नृत्य के द्वारा खुशियां प्रकट की र्गइं। एकेडमिक डायरेक्टर प्रोफेसर अमित कुमार, फार्मेसी की विभागाध्यक्ष शिवानी सिंह सहित सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्रो. संगीता, प्रो. आरती यादव, प्रो. लक्ष्मी राज, प्रो. प्रीति शर्मा, नितेश कुमार, मनीष, प्रो. रविंद्र कुमार, राखी, पूनम, निशा आदि मौजूद थे। शहर के शिक्षण संस्थान टॉरस एजुकेशन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को धूमधाम के साथ मनाया गया। संस्थान निदेशक डॉ. बलबीर अग्रवाल द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के बारे में सभी विद्यार्थियों को बताया गया। कक्षा चौथी की रिशिका ने नृत्य से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अध्यापक राजेश कुमार व अध्यापिका अनुराधा शर्मा का विशेष सहयोग रहा। कोसली के गांव सादतनगर में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव ने सभी को जन्माष्टमी की बधाई दी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख सुरेश देवी विशेष रूप से उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के जैनपुरी में ओमजी ग्रुप की योगी बहनों ने बड़ी ही धूमधाम से जन्माष्टमी का त्योहार मनाया। योगी बहनों ने इस कार्यक्रम की शुरुआत प्राणायाम से की। छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को बड़े अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने खूब आनंद उठाया। इस उत्सव का आयोजन योग शिक्षिका राधिका जैन ने किया तथा उनका सहयोग सुनीता, हिना, शारदा, अर्चना, अन्नू, ललिता, रेनू आदि ने किया।

इंसेट
जन्माष्टमी पर क्विज आयोजित
शहर के गढ़ी बोलनी रोड़ स्थित एंप्लाइज कॉलोनी में जन चेतना फाउंडेशन की ओर से जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में क्विज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक फाउंडेशन महासचिव राकेश यादव, प्राध्यापिका कविता यादव व एडवोकेट कुसुम यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में दक्ष और हिमांशु की टीम प्रथम, अभिनव और मिट्ठू की टीम द्वितीय, तेजस और जिज्ञासा की टीम तीसरे स्थान पर रही। फाउंडेशन प्रधान अनिता यादव ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रामपत सिंह, माया देवी, अनिता देवी, कविता यादव, धर्मपाल सिंह, नरदेव यादव, सोनू यादव, राजेश यादव, ममता यादव, भूपेंद्र कोशलिया व बच्चे उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed