फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shopkeepers cut invoices for non-odd rules

सम-विषम नियम न मानने पर दुकानदारों के काटे चालान

Thu, 27 May 2021 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers cut invoices for non-odd rules
रेवाड़ी। प्रशासन के आदेशों के बाद भी सम-विषम नियम का पालन नहीं करने पर रेवाड़ी व बावल के बाजारों में चालान काटे गए। नई एसओपी का पालन न करने पर रेवाड़ी में तीन व बावल में चार दुकानदारों के चालान काटे गए। इसके अलावा
विज्ञापन

एसडीएम बावल संजीव कुमार की देख-रेख में नगर पालिका बाबल की निरीक्षण टीम ने बुधवार को एसओपी के तहत निर्धारित सम-विषम नियमों का पालन न करने वाले चार दुकानदारों के चालान काटे। उन्होंने कहा कि दुकानदार नियमों का पता होने व प्रशासन द्वारा समझाने के बावजूद भी नियमों की अवहेलना व अनदेखी कर रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा जारी नवीनतम एसओपी के तहत टीम द्वारा बावल में मेन बाजार, छोटू राम चौक सहित अन्य सभी जगहों का निरीक्षण किया गया तथा नियमों का पालन न करने वाले दुकानदारों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बार गलती की तो दुकानें होंगी सील
एसडीएम ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी दुकानदार सरकार के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसका चालान किया जाएगा और फिर भी अवहेलना करते पाया जाएगा तो उसकी दुकान को सील भी किया जा सकता है और उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत भी कार्यवाही की जा सकती है।

शहर के कटला बाजार में भी काटे गए चालान
नगरायुक्त दिनेश यादव ने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी की टीम ने निरीक्षण के दौरान रेवाड़ी शहर के कटला बाजार में दुकानदारों द्वारा सरकार द्वारा जारी नवीनतम आदेशों का पालन न करने पर 1000 रुपये के दो एवं कुंज गली नजदीक राजकीय कन्या स्कूल पर एक हजार रुपये का एक चालान किया। मौके पर अवहेलना करने वालों की दुकानों को बंद करवाया गया इसके बाद टीम द्वारा पुरानी सब्जी मंडी, आर्य समाज रोड, नाई वाली, सर्कुलर रोड, काठ मंडी, तकिया सराय, पंजाबी मार्केट, मोती चौक, सभी बाजार में निरीक्षण कर मास्क के दो चालान, सामाजिक दूरी के चार व कुल 9 चालान कर 4800 रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed