फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shobhi Jain's head decorated Teej Queen's crown

शोभी जैन के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

Sun, 31 Jul 2022 10:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Shobhi Jain's head decorated Teej Queen's crown
कार्यक्रम में भाग लेतीं महिलाएं। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जैन समाज की समस्त महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सावन माह में हरियाली तीज महोत्सव के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन अतिशय क्षेत्र नसियाजी स्थित अकलंक शरणालय सभागार में किया गया। इस अवसर पर सभी महिलाएं उत्साहपूर्वक हरे व लाल रंग की साड़ी में सोलह शृंगार के साथ सम्मिलित हुईं। इस दौरान शोभी जैन को तीज क्वीन की उपाधि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों द्वारा चित्र अनावरण, जिनवाणी विराजमान, दीप प्रज्वलन आदि मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुई। इस अवसर पर आचार्य अतिवीर मुनिराज ने उपस्थित होकर महिलाओं को अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया तथा समाज के उत्थान में महिलाओं की सशक्त भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

प्रमुख समाजसेवी डॉ. सीमा मित्तल ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए वर्तमान समय में नारी सशक्तीकरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। आयोजक मंडल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने सावन के झूलों का आनंद लिया और भक्ति भाव से नृत्य कर वातावरण को मनमोहक बना दिया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा बीच-बीच में धार्मिक तम्बोला आदि अन्य मनोरंजक खेल खेलते हुए भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के मध्य मेहंदी, सोलह शृंगार, नृत्य आदि विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित की गईं। इनमें सभी सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल द्वारा शोभी जैन को तीज क्वीन की उपाधि से सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया और सभी को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। इस मौके पर शारदा जैन, सुधा जैन, पूनम जैन, प्रीती जैन, आभा जैन, आशा जैन, अमिता जैन, नेहा जैन व सीमा जैन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed