{"_id":"669eb6f45509a7a4120682c4","slug":"shivkumar-became-primary-teacher-association-block-head-rewari-news-c-198-1-rew1001-207143-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शिवकुमार बने प्राइमरी टीचर एसोसिएशन ब्लॉक प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शिवकुमार बने प्राइमरी टीचर एसोसिएशन ब्लॉक प्रधान
Tue, 23 Jul 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 23 Jul 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव ढालियावास स्थित राजकीय प्राथमिक मॉडल संस्कृति पाठशाला में हरियाणा प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के राज्य उपप्रधान धर्मेंद्र यादव की अध्यक्षता में हरियाणा प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की रेवाड़ी खंड की कार्यकारिणी गठित की गई। इस दौरान पर्यवेक्षक जिला प्रधान नरेश चौहान उपस्थित रहे। पूर्व खंड प्रधान कविता सिंह चौहान ने अपने पद से त्यागपत्र दिया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें शिवकुमार को खंड प्रधान की जिम्मेवारी दी गई। नरेश शर्मा सचिव बनाए गए। जिला प्रधान नरेश चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। बताया गया कि जिला कार्यकारिणी का चुनाव इसी सप्ताह होगा। इस अवसर पर मास्टर अमित कुमार, अनिल कुमार, सुषमा, दिव्या शर्मा, सुशील कुमार, राधा रानी, कविता रानी, दीपक कुमार, सुनीता कुमारी, नीतू कुमारी, विजय कुमार, संतोष गुप्ता, विनीता कुमारी, रेणु कुमारी, रविंद्र कुमार, प्रदीप आदि मौजूद थे।