{"_id":"66a942b5f8de05b2dc0eea54","slug":"shivalinga-shaped-stone-found-in-excavation-rewari-news-c-198-1-rew1001-207485-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खुदाई में शिवलिंग की आकृति का पत्थर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खुदाई में शिवलिंग की आकृति का पत्थर मिला
Wed, 31 Jul 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 31 Jul 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 03रेवाड़ी। कायस्थवाड़ा मोहल्ले में खुदाई के दौरान शिवलिंग की आकृति जैसा मिला पत्थर। संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। कायस्थवाड़ा मोहल्ले में खुदाई के दौरान शिवलिंग की आकृति जैसा पत्थर मिलने के बाद लोगों ने पूजा शुरू कर दी है। लोग पत्थर को शिवलिंग बताते हुए इसे चमत्कार मान रहे हैं। पत्थर को देखने के लिए आसपास लोग रोजाना मंदिर में पहुंच रहे हैं।
स्थानीय निवासी बीरबल ने बताया कि सोमवार को नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह के घर के पास ही कंबल के गोदाम में खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक शिवलिंग की आकृति जैसा पत्थर निकला। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पर पहुंच गए और पास के ही एक मंदिर में रखवा दिया। अब लोग पत्थर को देखने और पूजा करने पहुंच रहे हैं। कायस्थवाड़ा निवासी सुमित और सतीश ने बताया कि यहां पर लंबे समय से कंबल का गोदाम है। यहां खुदाई में पत्थर मिलने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और जयघोष करने लगे।
कुछ लोगों का कहना है कि यह शिवलिंग ही है। क्योंकि इसकी आकृति शिवलिंग जैसी है।