फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shivalaya echoes with 'Har Har Mahadev' on Mahashivratri

Rewari News: महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

Sat, 09 Mar 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 09 Mar 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Shivalaya echoes with 'Har Har Mahadev' on Mahashivratri
रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार को महाशिवरात्रि की धूम रही। श्रद्धालुओं का सुबह से ही शिवालयों में आवागमन शुरू हो गया था। इन्होंने भगवान भोलेनाथ को भांग, धतूरा, बेलपत्र, मदार का फूल, फल और मिठाई चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। साथ ही दूध, केसर और शहद मिश्रित जल से अभिषेक कर भगवान शिव से परिवार की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। जलाभिषेक का दौर दोपहर तक चलता रहा। इस मौके पर शिवालयों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकरों लगाए गए।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर शहर के प्रमुख शिवालयों श्रीघंटेश्वर महादेव मंदिर मोती चौक, सेक्टर एक सोलहराही भूतेश्वर महादेव मंदिर, बारा पत्थर स्थित महादेव मंदिर, नई अनाज मंडी स्थित श्रीशिव मंदिर, मॉडल टाउन स्थित शिव चौक, लियो चौक स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, कुतुबपुर स्थित श्रीगोसाई मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी सुबह से ही पूजा-अर्चना हुई।
विज्ञापन

शहर के भाड़ावास रोड पर फाटक पर अंडरपास और ओवरब्रिज के निर्माण के चलते फाटक को रेलवे प्रशासन ने बंद करा रखा है। इसके चलते श्रद्धालुओं को इस बार भी मंदिर में जाने की समस्या बनी रही। आसपास के लोग तो पैदल ही मंदिर चले गए, लेकिन दूर-दराज से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के कुतुबपुर में पंडित संजय भार्गव में निवास स्थान से निकली झांकी में मथुरा के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। झांकी का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed