फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shiva lovers danced in Mahakaal's marriage procession

Rewari News: महाकाल की बरात में थिरके शिव प्रेमी

Thu, 27 Feb 2025 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Shiva lovers danced in Mahakaal's marriage procession
रेवाड़ी। मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म राधा कृष्ण मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर प्रधान केशव चौधरी ने बताया कि श्री सनातन धर्म राधा कृष्ण मंदिर में पहली बार महाशिवरात्रि पर शिव विवाह का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

महाकाल की बरात शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए वापस मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म राधा कृष्ण मंदिर पहुंची, जहां मंदिर कमेटी ने बरातियों पर फूलों की बरसात कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। आरती का शुभारंभ समीर कालड़ा ने अपने परिवार के साथ किया और उन्होंने इस आयोजन में अपना भरपूर सहयोग किया। सहयोग करने वालों में डॉक्टर सुरेंद्र अरोड़ा, दीपक छाबड़ा, नवीन पिपलानी भी शामिल है। इस उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन भी किया गया। केशव चौधरी ने बताया कि दिल्ली की मशहूर बंटी सोनिया म्यूजिकल ग्रुप द्वारा पेश किए गए शिव भजनों से मंदिर परिसर श्रद्धालु खूब झूमे और आनंद लिया। मंदिर परिसर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। इस अवसर पर गोविंद मनोचा, भीम मख़ीजा, लोकेश कालड़ा, बिट्टू सचदेवा, चंद्र अरोड़ा, गोपाल पोपली, बीडी मलिक, चेतनदास अरोड़ा व महिला कीर्तन मंडल राधा कृष्ण मंदिर की मंडली उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed