{"_id":"6986310afe8df1c9490c93df","slug":"sheetal-yadav-tops-the-essay-writing-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-233176-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: निबंध लेखन स्पर्धा में शीतल यादव अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: निबंध लेखन स्पर्धा में शीतल यादव अव्वल
Fri, 06 Feb 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
निबंध लेखन प्रतियोगिता में छात्रा को सम्मानित करतीं प्राचार्या डॉ. उर्मिला शर्मां। स्रोत : कॉले
रेवाड़ी। अहीर कॉलेज में रसायन विभाग और रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता विश्व को बदल रही है विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें शीतल यादव प्रथम रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. उर्मिला शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आज के समय में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और भविष्य में इसके और भी व्यापक उपयोग होंगे।
रसायन विभाग की अध्यक्ष रेनू यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को विज्ञान के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी लेखन क्षमता को निखारना है। प्रतियोगिता में जज की भूमिका रजनी देवी और साक्षी यादव ने निभाई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शीतल यादव, द्वितीय स्थान चंचल और तृतीय स्थान लक्ष्यता ने प्राप्त किया। रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल की संयोजक डॉ. कविता यादव ने छात्रों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विभिन्न उपयोगों और इसके भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी, जिससे वे इस क्षेत्र में अपने करियर को बना सकें।