फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shaheed Suraj Bhan Club Balawas defeated Jhajjar in penalty shootout

Rewari News: शहीद सूरजभान क्लब बालावास ने झज्जर को पेनल्टी शूटआउट में हराया

Wed, 01 Oct 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Suraj Bhan Club Balawas defeated Jhajjar in penalty shootout
फोटो : 26रेवाड़ी। रेलवे रोड स्थित पीएमश्री स्कूल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते
बावल। रेलवे रोड स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 87वें गांधी जयंती खेल महोत्सव के चौथे दिन फुटबॉल और कबड्डी के मुकाबले आयोजित किए गए। फुटबॉल के पहले सेमीफाइनल में शहीद सूरजभान क्लब बालावास ने झज्जर को रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में हराया।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में झज्जर ने अलवर को व बालावास ने हरियाणा जूनियर को हराया। रिद्धि फैशन बावल ने खोल को तीन गोल से हराया और सोहना ने खेड़ी तलवाना को हराया।
विज्ञापन

कबड्डी में अहीर भगोला ने ज्ञानदीप धुलेड़ा को हराया। रायपुर ने धरचचाना को व रोहतक ने बावल को हराया। बिदावास ने रेवाड़ी को हराया। कुल 32 फुटबॉल टीमों और 25 कबड्डी टीमों ने भाग लिया। खेल समिति सदस्य मुकेश कुमार ने बताया कि वीरवार को फाइनल मुकाबला और समापन समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती दंगल में 71 हजार रुपये का पुरस्कार रखा गया है। दूर-दूर से आए पहलवानों के लिए ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था निशुल्क की गई है। फाइनल में प्रथम विजेता टीम को 71 हजार रुपये और ट्रॉफी, द्वितीय को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. कृष्ण कुमार उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed