फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sewer caps in Kosli become headache for people

Rewari News: कोसली में सीवर के ढक्कन लोगों के लिए बने सिरदर्द

Fri, 05 Apr 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 05 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sewer caps in Kosli become headache for people
कोसली। शहर की कॉलोनियों की सड़कों पर लगे सीवर के ढक्कन लोगों के लिए सिरदर्द बन चुके हैं। ढक्कन कहीं सड़क की सतह से ऊपर हैं तो कहीं नीचे लगाए गए हैं। इससे लोगों काे आने-जाने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। इसमें शहर का नाहड़ रोड, नठेडा रोड, कोसली रोड शामिल है।
विज्ञापन

इन मार्गों से प्रशासन से लेकर नेताओं तक के वाहन गुजरते हैं, लेकिन उन्हें यह समस्या दिखाई नहीं देती है। नाहड़ रोड पर मेन बाजार में पिछले एक पखवाड़े से सीवर का ढक्कन टूटा हुआ है। लोगों का आरोप है शिकायत बार-बार विभाग को करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने प्रशासन से सीवर के ढक्कन को सड़क की स्थिति पर बराबर कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बात शहर की कोसली रोड और नठेड़ा रोड की ओर आने वाले मुख्य रास्तों की हो तो सीवरों के ढक्कन सड़क के स्तर से कहीं ऊपर लगाए गए हैं तो कहीं नीचे। स्थानीय लोग कई बार इसकी शिकायत भी कर चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाती। प्रमोद, विजय, अजय का कहना है कि कई बार सीवर लीक होने से इतनी गंदी बदबू आती है। आसपास से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। जिन लोगों के घर पास में होते हैं, उनके लिए समस्या ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

शहर में सड़कों पर सीवर के ढक्कन और लाइन दोनों खराब हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। हादसों में कई बार लोग घायल हो चुके हैं।- प्रेम कुमार

-

सीवर के ढक्कन कुछ जगह टूटे पड़े हैं। इससे लोग परेशान हैं। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस समस्या का हल निकालना चाहिए।- दयावान
-

व गांव में कई जगह सड़कों में सीवर के ढक्कन धंस गए हैं। इससे लोगों को परेशानी होती है। सरकार और प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए।-भगवान सिंह

-
कोसली शहर के आसपास काॅलोनियों में सीवर की हालत दयनीय है। कहीं सीवर के ढक्कनों को सड़क के नीचे दबा दिया गया है, कहीं ढक्कन टूटे पड़े हैं।- सुमन यादव

-----

वर्जन

मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत आएगी तो जरूर कार्रवाई करेंगे। सड़क बनाते वक्त को कोताही बरती गई होगी तो ठेकेदार पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखेंगे।- अशोक यादव, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed