फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Several trains will be affected on November 26 and 27 due to technical work.

Rewari News: तकनीकी कार्य की वजह से 26 व 27 नवंबर को कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Wed, 19 Nov 2025 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Several trains will be affected on November 26 and 27 due to technical work.
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा चूरू-सादुलपुर रेलखंड के दूधवाखारा-अस्ल और दूधवाखारा-हड़याल स्टेशनों के बीच महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए 26 और 27 नवंबर को ब्लॉक लिया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक अवधि में रेल संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा जिससे कई महत्वपूर्ण रेलसेवाओं के संचालन में बदलाव किए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को समय रहते सतर्क करते हुए यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ब्लॉक के दौरान रेलगाड़ियों को आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित व रीशड्यूल किया जाएगा ताकि सुरक्षा और तकनीकी कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी–बीकानेर सवारी गाड़ी 26 नवंबर को रेवाड़ी से प्रस्थान कर केवल सादुलपुर तक ही जाएगी। आगे का सादुलपुर–बीकानेर खंड रद्द रहेगा। बीकानेर-रेवाड़ी सवारी गाड़ी 26 नवंबर को बीकानेर से न चलकर सादुलपुर से शुरू होगी।
बीकानेर से सादुलपुर तक का मार्ग रद्द रहेगा। हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस 25 नवंबर को हावड़ा से रवाना होने वाली यह ट्रेन रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग पर यह नारनौल, नीमकाथाना, रींगस और फुलेरा स्टेशनों पर रुकेगी।


जोधपुर–दिल्ली सराय एक्सप्रेस ट्रेन 26 नवंबर को जोधपुर से 1 घंटे 45 मिनट देरी से चलेगी। बीकानेर–दिल्ली सराय एक्सप्रेस ट्रेन 26 नवंबर को बीकानेर से 1 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की नवीनतम जानकारी जांच लें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed