{"_id":"689cd38a605832944e0530e1","slug":"set-exams-for-classes-9th-to-12th-will-be-held-in-two-shifts-from-august-18-rewari-news-c-198-1-fth1001-224076-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 18 अगस्त से दो पालियों में होंगी 9वीं से 12वीं की सेट परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 18 अगस्त से दो पालियों में होंगी 9वीं से 12वीं की सेट परीक्षाएं
विज्ञापन
फोटो : 2जिला शिक्षा विभाग का कार्यालय। संवाद
रेवाड़ी। जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के ज्ञान व कौशल का मूल्यांकन करने के लिए सेट (स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट) परीक्षा 18 अगस्त से 22 अगस्त तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस बार करीब 30 हजार विद्यार्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा की डेटशीट जारी होते ही सभी स्कूलों में शिक्षकों ने सिलेबस पूरा कराने की कवायद तेज कर दी है।
विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के लिए रिवीजन कक्षाएं भी शुरू कर दी गई हैं। इस बीच शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा समाप्त होते ही निर्धारित समय सीमा में परीक्षा का परिणाम पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
यदि किसी विद्यालय की तरफ से परीक्षा के अंक समय पर अपलोड नहीं किए गए तो संबंधित स्कूल प्रमुख पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अक्सर देखने में आया है कि शिक्षकों की ओर से समय पर अंक अपडेट नहीं किए जाते जिससे परिणाम घोषित करने में देरी होती है। इस बार शिक्षा विभाग इस देरी को रोकने के लिए पहले से ही सख्त रुख अपनाए हुए है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दो पालियों में आयोजित होंगी परीक्षा
9वीं कक्षा की परीक्षा 18 अगस्त को गणित विषय से शुरू होगी। 19 अगस्त को विज्ञान, 20 अगस्त को सुबह सामाजिक विज्ञान और दोपहर को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, 21 अगस्त को सुबह फिजिकल एजुकेशन, एनएसक्यूएफ और दोपहर को हिंदी की परीक्षा होगी। 22 अगस्त को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 अगस्त को अंग्रेजी से आरंभ होगी। 19 अगस्त को सुबह हिंदी और दोपहर को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, 20 को सामाजिक विज्ञान, 21 को गणित और 22 अगस्त को विज्ञान की परीक्षा होगी।
11वीं कक्षा की परीक्षाएं 18 अगस्त से
11वीं कक्षा की परीक्षाएं 18 अगस्त को सुबह गणित, बायोलॉजी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, पॉलिटिकल साइंस और दोपहर को एनएसक्यूएफ विषय की परीक्षा होंगी। 19 अगस्त को सुबह हिस्ट्री, फिजिक्स, अकाउंटेंसी और दोपहर को हिंदी की परीक्षा होगी। 20 अगस्त को सुबह समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री और दोपहर को कंप्यूटर साइंस, जियोग्राफी की परीक्षाएं होंगी। 21 को सुबह अंग्रेजी और दोपहर में फाइन आर्ट, म्यूजिक, साइकोलॉजी की परीक्षा होगी। 22 अगस्त को सुबह अर्थशास्त्र, होम साइंस और दोपहर में संस्कृत, फिजिकल एजुकेशन, इंटर्नशिप की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
12वीं कक्षा की परीक्षा 18 अगस्त से
12वीं कक्षा की परीक्षा 18 अगस्त को सुबह हिस्ट्री, फिजिक्स, अकाउंटेंसी और दोपहर को कंप्यूटर साइंस, जियोग्राफी विषयों से होगी। 19 अगस्त को सुबह सोशियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री और दोपहर को फाइन आर्ट, म्यूजिक, साइकोलॉजी, 20 अगस्त को सुबह अंग्रेजी और दोपहर को अर्थशास्त्र, होम साइंस की परीक्षाएं होंगी। 21 अगस्त को सुबह गणित, बायोलॉजी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, पॉलिटिकल साइंस और दोपहर को एनएसक्यूएफ की परीक्षा होगी। 22 अगस्त को सुबह संस्कृत, फिजिकल एजुकेशन, इंटर्नशिप और दोपहर को हिंदी विषय की परीक्षा के साथ परीक्षा क्रम समाप्त होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन :
कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की सेट परीक्षाएं 18 अगस्त से शुरू होंगी। इसे लेकर विद्यालय मुखियाओं को सिलेबस पूरा कराने के साथ ही परीक्षा समाप्त होने के बाद परिणाम भी समय पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। -सुभाष यादव, डीईईओ रेवाड़ी।