{"_id":"6a776fecec1212a1470ea968","slug":"set-a-goal-and-work-hard-success-will-follow-ekansh-rewari-news-c-198-1-rew1001-243302-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य तय कर करें मेहनत, मिलेगी सफलता : एकांश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य तय कर करें मेहनत, मिलेगी सफलता : एकांश
Sat, 08 Aug 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
बाल भवन की डिजिटल लाइब्रेरी में पहुंचने पर आईएएस अधिकारी एकांश ढुल्ल का स्वागत करते बाल कल्याण
रेवाड़ी। सफलता पाने का कोई शार्टकट रास्ता नहीं है। बड़ी सफलता हासिल करने के लिए बड़ा लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर मेहनत जरूरी है। ये बातें सिविल सेवा की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरी रैंक हासिल करने वाले एकांश ढुल ने बाल भवन स्थित डिजिटल लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं।
एकांश ढुल अपने पिता एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ के पूर्व मानद महासचिव कृष्ण कुमार ढुल्ल के साथ जिला बाल भवन रेवाड़ी की डिजिटल लाइब्रेरी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ संवाद किया और उनका मार्गदर्शन किया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकांश का स्वागत किया। एकांश ने जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने बाल भवन में संचालित सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चल रहे कोचिंग केंद्र का भी दौरा किया और विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर रिपुदमन गुप्ता, सेवानिवृत्त ईओ मनोज यादव, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रुति शर्मा, सदस्य कुसुम लता, बलजीत यादव, नीतू चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र सिंह, अधिवक्ता रणजीत सिंह, सेवानिवृत्त आईईएस एसएस यादव, पिंकी पीओ मौजूद रहे।