फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Service, security and support... 40,549 phone calls received on Dial-112 this year

Rewari News: सेवा, सुरक्षा और सहयोग... इस वर्ष डायल-112 पर 40,549 फोन काॅल मिलीं

Fri, 29 Dec 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 29 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Service, security and support... 40,549 phone calls received on Dial-112 this year
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने पुलिस प्रवक्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि डायल-112 पुलिस सेवा, पीड़ित व्यक्तियों तथा फरियादियों के लिए वरदान साबित हो रही है तथा जिला भर में आमजन का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। जब भी कोई नागरिक स्वयं को असहाय एवं असुरक्षित महसूस करता है, तो वह तुरंत डायल-112 पर जब भी कॉल करता है तो पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचती है, जिसकी वजह से पीड़ित व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि
दुर्घटना में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचा कर उनका जीवन बचाया
वर्ष 2023 में जनवरी से नवम्बर के दौरान जिले में ईआरवी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में 40549 काॅल प्राप्त हो चुकी है। कॉल प्राप्त होते ही डायल-112 पर तैनात कर्मचारियों ने चंद मिनटों में मौके पर पहुंच कर शिकायतों का निपटान किया। वहीं दुर्घटना में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचा कर उनका जीवन बचाया। बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा 12 जुलाई 2021 को डायल-112 प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई थी। प्रोजेक्ट के तहत तैनात किए गए इमरजेंसी रेस्पाॅन्स व्हीकलों में घायलों की मदद के लिए स्ट्रेचर, फर्स्ट एड बाक्स के अलावा अन्य उपकरण भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

डायल-112 के तहत जिले में प्राप्त हुई काॅल का विवरण:
वर्ष 2021- 499 व वर्ष 2022- 34647
- वर्ष 2023 में प्राप्त हुई कॉल
- जनवरी 2023- 2851
- फरवरी 2023- 3093
- मार्च 2023- 3377
- अप्रैल 2023- 3432
- मई 2023- 3511
- जुन 2023- 3692
- जुलाई 2023- 3911
- अगस्त 2023- 4181
- सितम्बर 2023- 4323
- अक्तूबर 2023- 4261
- नवम्बर 2023- 3917
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में तैनात हैं 26 ईआरवी
प्रदेश सरकार की डायल 112 योजना के तहत प्रत्येक थाना क्षेत्र के अनुसार दो ईआरवी तैनात किए गए हैं। ऐसे में जिले में 26 ईआरवी लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।

ईआरवी ने किए उल्लेखनीय कार्य:
ईआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। जिसमें दुर्घटना के दौरान घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाना, लापता हुए किशोर को कुछ ही समय में ढूंढना इत्यादि शामिल है।
झूठी सूचना न दें: एसपी
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर कॉल कर पुलिस की मदद ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि डायल-112 के तहत तैनात ईआरवी कॉल प्राप्त होने के महज कुछ मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित लोगों को मदद पहुंचा रही है। एसपी ने कहा कि डायल-112 पर किसी भी प्रकार की झूठी सूचना न दें, झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed