{"_id":"65d3970936c342fa220cf158","slug":"service-lane-will-be-raised-to-get-rid-of-waterlogging-rewari-news-c-198-1-rew1003-201030-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जलभराव से निजात के लिए सर्विस लेन होगी ऊंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जलभराव से निजात के लिए सर्विस लेन होगी ऊंची
Mon, 19 Feb 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
सर्विस रोड़ पर सड़क का चल रहा निर्माणकार्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा के निकट जलभराव, गड्ढोें के चलते लगने वाले जाम से वाहन चालकों को मुक्ति मिलेगी। इसके लिए हाईवे पर धारूहेड़ा के पास सर्विस लेन ऊंची की जाएगी। ताकि जलभराव से मुक्ति मिल सके।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से हाईवे के दोनों तरफ करीब आधा किलोमीटर दूरी की सड़क की ऊंचाई मुख्य मार्ग से अधिक की जाएगी। कंक्रीट की सड़क बनाई जा रही है। इस प्रोजेक्ट को अप्रैल तक पूरा किया जाएगा। इस पर करीब एक करोड़ रुपये लागत आएगी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा के निकट जाम की समस्या पिछले चार-पांच वर्ष से आम हो चुकी है। बारिश के मौसम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा के पास जलभराव से गंभीर समस्या पैदा हो जाती है जिससे लोगों को परेशानी होती है।
अप्रैल 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य : वर्षा के सीजन से पहले हाईवे पर सेक्टर छह के निकट दिल्ली मार्ग पर 600 मीटर और जयपुर मार्ग पर 500 मीटर कंक्रीट सड़क बनाई जा रही है। इस मार्ग को अप्रैल 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। प्राधिकरण की ओर से विशेष रूप से सर्विस लेन पर फोकस किया गया है। ऐसे में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
सर्विस लेन की ऊंचाई बढ़ने से नहीं होगा जलभराव
सर्विस लेन को ऊंचा किए जाने से जलभराव नहीं होगा। वहीं कंकरीट की सड़क बनने से यह मजबूत भी होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने जलभराव को विशेष प्लान में शामिल किया गया था, जिस पर कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष वर्षा के समय यहां पर घंटों जाम लगता है। विभाग ने जब सर्वे किया तो पाया जाम का कारण जलभराव है। इसीलिए इस सर्विस लेन को दोबारा कंक्रीट का बनाया जा रहा है।
-- -- -- --
सर्विस लेन की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। सड़क दुरुस्त होने के बाद आवागमन में परेशानी नहीं होगी। जलभराव और जाम की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। -योगश, अधिकारी, एनएचएआई।