{"_id":"69123537c5632eab9f068c87","slug":"servant-arrested-for-absconding-with-gold-from-jewellers-shop-rewari-news-c-198-1-rew1001-228738-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ज्वेलर्स की दुकान से सोना लेकर फरार नौकर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ज्वेलर्स की दुकान से सोना लेकर फरार नौकर गिरफ्तार
Tue, 11 Nov 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
आरोपी, सन्तु। स्रोत : आरोपी
रेवाड़ी। थाना शहर पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान से 180 ग्राम सोना लेकर फरार हुए आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला हुगली के गांव बेरापाडा निवासी सन्तु के रूप में हुई है।
जांचकर्ता एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि 21 अक्तूबर को मोहल्ला मुल्यानवाडा निवासी मवासी राम सोनी ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी बारा हजारी में ज्वेलर्स की दुकान है। उसकी दुकान पर सन्तु करीब एक महीने से काम कर रहा था।
17 अक्तूबर को उसने सन्तु को जेवर बनाने के लिए 180 ग्राम सोना दिया था, जिसमें सोने की डाईया, तार, पन्तर, गोली चेन थी। सोना मिलने के बाद सन्तु बिना बताए कहीं लापता हो गया। फोन करने पर उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। पुलिस ने थाना शहर में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सन्तु को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।