{"_id":"60637bda8ebc3ed833000cd8","slug":"selsman-looted-by-criminals-rewari-news-rtk602232831","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार व सेल्समैन के साथ मारपीट कर शराब ठेका से 30 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार व सेल्समैन के साथ मारपीट कर शराब ठेका से 30 हजार लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। कोसली थाना क्षेत्र के गांव झाड़ौदा में सोमवार की रात एक शराब के ठेका पर तीन बदमाशों ने ठेकेदार व सेल्समैन पिटाई की। इसके बाद वे 30 हजार रुपये की नकदी लूट कर भाग गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव गुजरवास निवासी रामनाथ नें बताया कि उसके पास गांव झाड़ौदा में शराब का ठेका है। रविवार को वह अपने सेल्समैन पुनित व सूूरत के साथ शराब ठेका में बैठे थे। इसी दौरान श्यामनगर निवासी एक युवक व दो अन्य के साथ हथियार लेकर वहां पहुंच गए तथा उनके साथ मारपीट करने लगे।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीनों आरोपियों ने ठेका के में रखे करीब 30 हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने के बाद तीनों वहां से भाग गए। इसके बाद पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। ठेकेदार की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसएचओे कोसली शिवचरण ने बताया कि ठेका में लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।