फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Self defense training empowers students

Rewari News: आत्मरक्षा प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं को बनाता है सशक्त

Sat, 30 Dec 2023 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Self defense training empowers students
रेवाड़ी। डालियावास में स्वनिर्भर सुरक्षा अभियान के तहत लावण्या फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 56में एक सेल्फ डिफेंस कैंप का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक सारवी गुप्ता ने बताया की आत्मरक्षा प्रशिक्षण में सिखाई गई जानकारी का उपयोग सभी छात्र छात्राओं को किसी भी अप्रत्याशित घटना के विरुद्ध सशक्त बनाता है। प्रशिक्षक ने आत्मरक्षा, आत्मसुरक्षा और आत्मबल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसी भी अप्रत्याशित घटना से बचाव के लिए मानव शरीर के नाजुक अंगों पर प्रहार की विधि को बताया। बच्चों को अपनी हथेली, एल्बो व घुटने का इस्तेमाल कारगर ढंग से हथियार के रूप मे करने का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, छात्राओं ने प्रशिक्षक की देखरेख में अचानक सामने से कलाई, बाल या गर्दन पकड़े जाने की स्थिति में सामने वाले की पकड़ से खुद को मुक्त कराने के साथ ही उस पर हमला करने की तकनीक का भी जमकर अभ्यास करवाया गया। कैप संयोजक संगीता व रविन्द्र ने बताया की सरकारी विद्यालयों में सेल्फ डिफेंस कैंप लगाकर बच्चों को आत्मरक्षा, आत्मविश्वास की भावना जगाकर उन्हें मजबूत और सजग बनाने के लिए स्वनिर्भर सुरक्षा अभियान संस्था की ओर से आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थियों को बेड टच-गुड टच, सेल्फ डिफेंस में बिना किसी हथियार के अपनी रक्षा कैसे कर सकते हैं और विद्यार्थियों को हैंड पंच, किक आदि के गुर भी सिखाएं जा रहे हैं। इसके साथ-साथ कानूनी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed