फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Self-created Shivalinga is installed in Ghanteshwar Mahadev Temple

Rewari News: घंटेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित है स्वयंभू शिवलिंग

Sun, 13 Jul 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 13 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Self-created Shivalinga is installed in Ghanteshwar Mahadev Temple
फोटो : 10मोती चौक स्थित घंटेश्वर महादेव मंदिर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मोती चौक स्थित पांच सौ वर्ष प्राचीन घंटेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां स्थापित शिव लिंग स्वयंभू हैं। यहां की प्रसिद्धि रेवाड़ी के अलावा आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्यों तक में है। सावन में दर्शन पूजन के लिए सुबह से लेकर रात यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है।
प्रबुद्ध लोगों ने बताया कि कभी यहां श्मशान घाट था। सैकड़ों वर्ष पहले यहां भूमि से शिवलिंग निकला, जिसे स्थापित करके पूजा अर्चना शुरू कर दी गई थी। मंदिर में लोहे के बड़े जाल होते थे, जिन पर हजारों की संख्या में घंटे लगे थे। इसी कारण इस मंदिर का नाम श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर पड़ा। शहर के मुख्य बाजार में स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा व विश्वास है।मंदिर के संचालन के लिए शहर के लोगों की कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी नियमित रूप से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कराती है। यहां 70 साल से अधिक समय से हर साल रामलीला का मंचन किया जा रहा है जो शहर की प्राचीनतम रामलीला है।
विज्ञापन

मंदिर में कमेटी की ओर से हर साल शिवरात्रि, जन्माष्टमी और महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन किए जाते हैं। प्रमुख अवसरों पर यज्ञ और भंडारे का आयोजन होता है। मंदिर में प्रतिदिन शाम को जरूरतमंदों को भोजन कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया जाता है। इसकी तैयारी आरंभ हो गई है।
-
ऐसे पहुंचे मंदिर
रेलवे स्टेशन से मंदिर तक पहुंचने के लिए पांच से दस मिनट का समय लगता है। रेलवे स्टेशन से करीब एक और बस अड्डे से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर यह मंदिर स्थित है। यहां ऑटो और दुपहिया वाहन से आसानी से पहुंच सकते हैं।
-
मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं में आस्था बढ़ती जा रही है। सावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा रखने वालों की हर मनोकामना पूर्ण होती है।-अरुण गुप्ता, प्रधान, घंटेश्वर मंदिर सभा।
-
मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की अपार आस्था है। सावन में सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुल जाते हैं। सुबह के बाद दोपहर एक बजे और शाम 7:30 बजे प्रतिदिन आरती की जाती है। शिवरात्रि पर मंदिर 24 घंटे खुला रहता है।-पारुल डाटा, खजांची, घंटेश्वर महादेव मंदिर कमेटी।

-
मंदिर के प्रति मेरी गहरी आस्था है। वर्षों से यहां पूजा अर्चना करने आ रहा हूं। जब भी किसी प्रकार की परेशानी होती है तो यहां आने पर मन शांत हो जाता है। मन को सुकून मिलता है।-नरेंद्र कुमार, श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed