{"_id":"6a84c37d02d852b2f206b542","slug":"selection-exam-for-teachers-and-school-heads-to-be-held-on-the-22nd-rewari-news-c-198-1-rew1001-243835-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 22 को होगी शिक्षक व स्कूल प्रमुखों की चयन परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 22 को होगी शिक्षक व स्कूल प्रमुखों की चयन परीक्षा
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति, पीएमश्री, मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी स्कूलों में शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों की नियुक्ति के लिए चयन परीक्षा-2026 22 अगस्त को होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से परीक्षा दोपहर 2 से 3:30 बजे तक प्रशासनिक मंडल स्तर पर आयोजित की जाएगी।
परीक्षा एचटीईटी की तर्ज पर ओएमआर आधारित पेन-पेपर माध्यम से होगी। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय और एक अंक के होंगे। नकारात्मक अंक कटौती नहीं होगी। परीक्षा विषयवस्तु और प्रारूप की जानकारी विद्यालय शिक्षा निदेशालय, पंचकूला की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट से कर्मचारी पहचान पत्र और मोबाइल नंबर दर्ज कर डाउनलोड किए जा सकते हैं।
दृष्टिबाधित या अशक्त अभ्यर्थी लेखक की सुविधा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी 40 प्रतिशत या अधिक अशक्तता वाले मेडिकल प्रमाण-पत्र की सत्यापित प्रति जमा करें। ऐसे अभ्यर्थियों को लेखक के दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर एक दिन पहले पहुंचकर स्वीकृति लेनी होगी। पात्र अभ्यर्थियों को 30 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा। लेखक की शैक्षणिक योग्यता वरिष्ठ माध्यमिक से अधिक नहीं होनी चाहिए।