फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Seeing the blockade, the youth fled leaving the bike and a bag full of 4.30 kg of ganja

नाकाबंदी देख बाइक और 4.30 किलोग्राम गांजे से भरा बैग छोड़ भागे युवक

Wed, 30 Mar 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Seeing the blockade, the youth fled leaving the bike and a bag full of 4.30 kg of ganja
रेवाड़ी। पुलिस ने महाराणा प्रताप चौक से बुधवार को 4.30 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। साथ ही मौके से एक बाइक भी बरामद की है। इस दौरान आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद की है। दोनों की पहचान होने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर-3 चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के बड़ा तालाब निवासी आकाश व गांव धामलाका निवासी मनीष गांजा तस्करी करते हैं और कुछ समय बाद महाराणा प्रताप चौक से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने महाराणा प्रताप चौक के आसपास नाकाबंदी कर दी। नाके पर चेकिंग के दौरान एक काले रंग की बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस के अनुसार वह दोनों मनीष और आकाश ही थे। दोनों पुलिस को देखते ही कुछ दूर पहले बाइक और गांजे की खेप छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन तस्कर पकड़ में नहीं आ सके।
विज्ञापन

पुलिस ने इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बैग की तलाशी ली और बाइक व बैग को चेक किया तो बाइक की नंबर प्लेट टूटी मिली, जबकि बैग के अंदर से गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा कुल 4 किलो 300 ग्राम है। मॉडल टाउन थाना में दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed