फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Security beefed up at stations ahead of Republic Day, passengers frisked

Rewari News: गणतंत्र दिवस से पहले स्टेशनों पर बढ़ाई सुरक्षा, यात्रियों की तलाशी

Sat, 24 Jan 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Security beefed up at stations ahead of Republic Day, passengers frisked
रेलवे स्टेशन पर जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। देश के कई जिलों में कोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की मिल रही धमकियों को देखते हुए गणतंत्र दिवस से पहले अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी है। सुरक्षाकर्मियों ने रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की तलाशी ली।
विज्ञापन

यात्रियों के सामान की जांच मेटल डिटेक्टर सहित आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से की जा रही है। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम, फुटओवर ब्रिज और पार्किंग एरिया में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। स्टेशनों पर खड़ी व गुजरने वाली ट्रेनों की भी गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्तों को भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल किया गया है। हर ट्रेन को रवाना करने से पहले कोच-कोच की तलाशी ली जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर विनोद कुमार जांगड़े ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम कर रही हैं और खुफिया सूचनाओं के आधार पर हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस सामान दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत रेलवे पुलिस या स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को दें, ताकि गणतंत्र दिवस का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed