फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Security arrangements increased in view of Independence Day celebrations

Rewari News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 14 Aug 2024 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements increased in view of Independence Day celebrations
फोटो: 20रेवाड़ी। शहर में झुग्गी-झोपड़ियों में सर्चिंग अभियान चलाते पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने सभी पर्यवेक्षक अधिकारियों और थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश जारी किए है। रेवाड़ी, बावल व कोसली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए भी अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

विभिन्न चौराहों और भीड़ भाड़वाले स्थानों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। जिला रेवाड़ी पुलिस ने बम डिस्पोजल व सीआईडी टीम के साथ मिलकर आमजन की सुरक्षा को देखते हुए शहर के मुख्य स्थानों रेलवे स्टेशन, मॉल, तेल डिपो, बस अड्डा के आसपास गहनता से कॉम्बिंग व सर्चिंग अभियान चलाया हुआ है। रेवाड़ी पुलिस ने भीड़-भाड़ वाली जगह व बस स्टैंड पर यात्रियों को लावारिस वस्तुओं को नहीं छूने की अपील की है। यदि इन स्थानों पर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देती है तो इसकी सूचना नजदीकी थाना या डायल 112 नंबर पर दें। जिला रेवाड़ी में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस नाके लगाए गए हैं तथा राइडर व पीसीआर द्वारा गश्त की जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली की ओर से जाने वाले भारी वाहनों रहेगी रोक
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आमजन की सुरक्षा को मद्देनजर 14 अगस्त की शाम 6 बजे से 15 अगस्त दोपहर डेढ़ बजे तक गुरुग्राम, दिल्ली जाने वाले भारी मालवाहक/वाणिज्य वाहनों के जाने पर रोक लगाई गई है। जिला पुलिस ने सभी भारी माल वाहक/वाणिज्य वाहन चालकों से अपील की है कि वह 15 अगस्त को दोपहर डेढ़ बजे तक एनएच-48 का प्रयोग करके गुरुग्राम-दिल्ली की तरफ यात्रा करने से परहेज करें। अधिक आवश्यकता होने पर एनएच-352 का प्रयोग करें। जिला पुलिस द्वारा जयपुर से दिल्ली, गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहनों को एनएच-48 से एनएच-352 पर डाइवर्ट किया गया है। इसलिए दिल्ली एवं गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहन एनएच-352 का प्रयोग करें या दूसरे अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed