फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Section wise happy cards will be distributed from 15th July

Rewari News: 15 जुलाई से खंडवार हैप्पी कार्ड का होगा वितरण

Sun, 14 Jul 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 14 Jul 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Section wise happy cards will be distributed from 15th July
रेवाड़ी। हरियाणा अंत्योदय परिवार योजना के तहत 24 हजार लोगों के कार्ड बनाए गए हैं। 15 जुलाई से खंडवार हैप्पी कार्ड का वितरण किया जाएगा। रोडवेज जीएम देवदत्त ने बताया कि रेवाड़ी, धारूहेड़ा, खोल व डहीना खंड के लाभार्थी रेवाड़ी स्थित बस स्टैंड से नाहड़ व जाटूसाना खंड के लाभार्थी बस स्टैंड कोसली से और बावल खंड के लाभार्थी बनीपुर चौक स्थित आईएमटी बावल बस स्टैंड से कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। कार्डधारकों को शून्य की टिकट जारी करते समय फोटो आइडी (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटोयुक्त बैंक पासबुक, विद्यालय व महाविद्यालय का आइकार्ड आदि) देखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ये है योजना

हरियाणा सरकार की ओर से राज्य के लोगों के लिए परिवार पहचान पत्र के माध्यम से हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) योजना शुरू की हुई है। इस योजना में परिवार पहचान पत्र में एक लाख रुपये से कम की वार्षिक आय वाले परिवारों को हैप्पी कार्ड योजना के तहत हरियाणा रोडवेज की बसों में साल में 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

---------
वर्जन:

पात्र लोग नजदीक के सीएससी सेंटर में जाकर हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। अपना कार्ड बनवा सकते हैं। योजना के तहत हरियाणा रोडवेज की बसों में साल में 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है।- देवदत्त, महाप्रबंधक, हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed