फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Section 144 neutralized the Bharat Bandh

धारा 144 ने किया भारत बंद को बेअसर

Tue, 21 Jun 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Section 144 neutralized the Bharat Bandh
रविवार देर शाम जिलेभर में जिलाधीश अशोक कुमार गर्ग के आदेश पर लागू धारा 144 ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर आह्वान किए भारत बंद को बेअसर कर दिया। जिला मुख्यालय रेवाड़ी, बावल, कोसली और धारूहेड़ा में यह बंद बेअसर साबित हुआ। वहीं भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के जिलाध्यक्ष समय सिंह की अगुवाई में दर्जन भर किसानों ने युवाओं के समर्थन में गंगायचा टोल प्लाजा को 3 घंटे टोल मुक्त कराया
विज्ञापन

जिले में धारा 144 लागू किए जाने का आदेश जारी होते ही जिला पुलिस अलर्ट हो गई, जिसका असर जिला भर में सोमवार की सुबह देखने को मिला। जिला मुख्यालय में बावल रोड स्थित राजीव गांधी चौक से सचिवालय तक, सार्वजनिक नेहरू पार्क, अन्य पार्कों, चौराहों, रेल और सड़क मार्गों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था नजर आई। बंद के मद्देनजर रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
विज्ञापन

सशस्त्र बल के जवान भी रहे तैनात
जिलाधीश अशोक कुमार गर्ग ने इस बंद के आह्वान को देखते हुए जिले में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात कर उन्हें जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति को हरसंभव रोकने के आदेश दिए थे। एडीजीपी डॉ. रविकिरण और एसपी राजेश कुमार ने आपस में मंत्रणा करके जिले में आरक्षित पुलिस जवानों के अलावा सशस्त्र बल के जवानों को विभिन्न जगहों पर आमजन की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर लगा दिया। मुख्य बाजारों में भी पुलिस जवान मुस्तैद दिखाई दिए। उधर सोशल मीडिया में जिला मुख्यालय स्थित नेहरू पार्क में युवाओं की ओर से बैठक किए जाने संबंधी संदेश पकड़ में आने के बाद डीएसपी मोहम्मद जमाल कुछ थाना प्रभारियों व पुलिस के करीब पचास जवान के साथ इस पार्क में चार घंटे से अधिक समय तक डेरा डाले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रही पूरी तरह से सतर्क
पुलिस ने किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने वाली मशीन के अलावा वज्र, युवाओं को हिरासत में लेने के लिए सरकारी वाहन और क्रैन की व्यवस्था भी कर रखी थी। पुलिस जवान हेलमेट और बॉडी कवर और स्टीक के साथ नेहरू पार्क के चारों ओर तैनात रहे। ऐसी स्थिति में इस पार्क में युवा तो क्या, आम आदमी भी पार्क में झांकने नहीं आया। देर शाम तक जिले में किसी भी जगह से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
युवा संगठित होकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर
उधर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के जिलाध्यक्ष समय सिंह की अगुवाई में दर्जन भर किसानों ने युवाओं के समर्थन में गंगायचा टोल प्लाजा को करीब 3 घंटे टोल मुक्त कराया। जिलाध्यक्ष समय सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना के विरोध में महम चौबीसी की बैठक में लिए फैसले के अनुसार प्रदेश के सभी टोल सोमवार को 3 घंटे तक फ्री कराने का निर्णय लिया गया इसलिए गंगायचा टोल को टोल फ्री कराया गया। अगर सरकार ने अग्निपथ योजना को वापस नहीं लिया तो किसान आंदोलन की तर्ज पर देशव्यापी आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि युवा संगठित होकर शांतिपूर्ण आंदोलन करें। यह यूनियन सरकार को युवाओं के भविष्य और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं करने देगी। अग्निपथ योजना को निरस्त कराने में हम कामयाब होंगे। सरकारी संपत्तियां हमारी-आपकी मेहनत से खड़ी हुई हैं इन्हें नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। आप सच्चे देशभक्त हो, इसलिए हम आपके हक के लिए लड़ेंगे और जीतेंगे। इस धरने में जिला प्रधान समय सिंह, महिला जिला प्रधान लक्ष्मीबाई लिसाना, उपप्रधान ईश्वर महलावत, डॉ रोहतास रोझूवास, जिला युवा प्रधान सवाचंद नंबरदार, आईटी सेल प्रधान भूपेंद्र सिंह राठी, दीपचंद फौजी, चुन्नीलाल, वेदप्रकाश हवलदार, विपिन पूनिया, राकेश ढोकिया, जगदीश गुर्जर, टोल प्लाजा कमेटी प्रधान टाईगर जोगेंद्र सिंह, किन्हा खाप प्रधान महावीर किन्हा, तस्वीर पूनिया, पवन जांघू आदि शामिल हुए। उधर परिवहन विभाग रेवाड़ी डिपो की किसी बस के साथ भारत बंद के दौरान किसी भी जगह कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
सोमवार को इस बंद के दौरान परिवहन विभाग की किसी बस को प्रदेश में या बाहर कोई नुकसान नहीं हुआ। पलवल, मथुरा, आगरा, रोहतक के रूट सोमवार को बंद रहे। रोहतक रूट पर गंगायचा टोल और डीजल के पास विरोध प्रदर्शन होने की वजह से रेवाड़ी डिपो की बसें नहीं भेजी गईं। उधर से रोहतक डिपो की बसों का रेवाड़ी डिपो आने का समय निर्धारित है मगर इस प्रदर्शन की वजह से उनका आवागमन भी नहीं हुआ।

- सतीश लखेरा, ड्यूटी इंस्पेक्टर, परिवहन विभाग रेवाड़ी डिपो।
जिले में धारा 144 लागू है। भारत बंद को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जिले में कहीं कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। जिला भर में निगरानी जारी है। - मोहम्मद जमाल, डीएसपी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed