{"_id":"6420839779d2cc63af03b0a5","slug":"second-accused-arrested-for-stealing-battery-from-company-rewari-news-c-17-1-105135-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कंपनी से बैटरी चोरी करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कंपनी से बैटरी चोरी करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Sun, 26 Mar 2023 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। कसौला थाना पुलिस ने एक कंपनी से बैटरी चोरी करने के मामले में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला इलाहाबाद के गांव चाक बाबूरा उलीमाबाद निवासी प्रदीप पाल के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद के गांव कोलामई निवासी पंकज को पहले गिरफ्तार कर चोरी की गई बैटरी व एक गाड़ी बरामद कर चुकी है।
पुलिस ने बताया कि कि गांव सुठानी स्थित कंपनी के सहायक सुरक्षा मैनेजर केवल कुमार गोगिया ने बताया कि भिवाड़ी की एक कंपनी से चालक गाड़ी में कार्टन बॉक्स लेकर बावल स्थित उनकी कंपनी में आया था। कार्टन बॉक्स कंपनी में खाली करने के बाद चालक गाड़ी लेकर बाहर जा रहा था। तभी गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने गाड़ी की जांच की और चालक की सीट के नीचे से पांच बैटरियां बरामद कर ली। सुरक्षाकर्मियों की सूचना के बाद कसौला पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में चालक ने अपना नाम पता उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद के गांव कोलामई का रहने वाला पंकज बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने चोरी की गई बैटरियां व गाड़ी अपने कब्जे में ले ली थी। पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला इलाहाबाद के गांव चाक बाबूरा उलीमाबाद निवासी प्रदीप पाल को गिरफ्तार कर लिया।