फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Seats will be allotted in polytechnic educational institutes today on the basis of 12th class

Rewari News: बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में आज 12वीं कक्षा के आधार पर सीटें होंगी अलॉट

Thu, 10 Jul 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 10 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Seats will be allotted in polytechnic educational institutes today on the basis of 12th class
फोटो : 1बहुतकनीकी संस्थान लिसाना में आवेदन जांचते कर्मी। स्रोत : संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 12वीं कक्षा के आधार पर पसंद भरने, सीट आवंटन और दस्तावेज सत्यापन का समय समाप्त हो चुका है। अब शुक्रवार को सीटें अलॉट की जाएंगी।
विद्यार्थियों को 14 से 16 जुलाई के बीच संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी। जिन छात्रों को पहली काउंसलिंग में सीटें नहीं मिलेंगी वे 18 से 22 जुलाई तक दूसरी काउंसलिंग के लिए पसंद भर सकेंगे। इसका परिणाम 23 जुलाई को आएगा और रिपोर्टिंग 24 से 28 जुलाई के बीच की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद संबंधित संस्थान में सभी मूल दस्तावेजों, दो फोटोकॉपी और शुल्क के साथ व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करनी होगी। वहीं 10 वीं के आधार पर 16 जुलाई को सीट आवंटन का परिणाम जारी किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों को सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें 17 जुलाई से 21 जुलाई के बीच फीस भरकर अपनी सीट सुरक्षित करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल 1080 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। लिसाना स्थित बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान में 730 व धामलावास स्थित बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान में कुल 350 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं।
निर्धारित समय पर फीस जमा करनी होगी
बहुतकनीकी संस्थान लिसाना के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मपाल यादव के मुताबिक लड़कियों के लिए संस्थान में जमा की जाने वाली फीस 2850 रुपये और लड़कों के लिए 4350 रुपये है। निर्धारित समय पर फीस जमा करने पर ही विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित माना जाएगा। जिन विद्यार्थियों को पहली काउंसलिंग में सीट नहीं मिलती है, तो वे दूसरी काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। इसके लिए चॉइस फिलिंग की तिथि 23 जुलाई से 26 जुलाई निर्धारित की गई है। सीट आवंटन 28 जुलाई को होगा और आवंटित विद्यार्थियों को 29 जुलाई से 1 अगस्त के बीच संस्थान में जाकर दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करनी होगी।

इन दस्तावेजों को करना होगा संस्थान में जमा

दाखिला होने के बाद विद्यार्थियों को अपने संस्थान में 10वीं और 12वीं की मार्कशीट या रिजल्ट कॉपी, बैंक पासबुक, परिवार पहचान पत्र की फोटो कॉपी, जाति और रिहायशी प्रमाणपत्र शामिल करने होेंगे। आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के श्रेणी, आय और परिवार पहचान पत्र की मूलप्रति जमा करवाना होगा। वहीं 12वीं के आधार पर (12वीं नॉन मेडिकल) अप्लाई करने के लिए 10वीं और 12वीं दोनों सर्टिफिकेट की मूलप्रति संस्थान में जमा करना होगा।

संस्थानों में सीटों की स्थिति
दो सरकारी बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान लिसाना व धामलावास में 720 सीटों पर दाखिले होंगे। इन संस्थानों में सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग में 60-60 सीटें हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60-60 सीटें हैं।

वर्जन
बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में कक्षा 10वीं व 12वीं के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 12वीं कक्षा के आधार पर शुक्रवार को सीटें अलाॅट की जाएंगी।-डॉ. सुखबीर यादव, प्रिंसिपल, बहुतकनीकी संस्थान लिसाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed