{"_id":"698785d7ffdd405ef307d16c","slug":"search-operation-launched-in-search-of-bangladeshi-citizens-rewari-news-c-198-1-rew1001-233231-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश में चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश में चलाया सर्च अभियान
Sun, 08 Feb 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
लोगों की जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
- फोटो : टूंडला स्टेशन पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का स्वागत करते भाजपाई संगठन
धारूहेड़ा। पुलिस ने रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश में थाना धारूहेड़ा व सेक्टर-6 धारूहेड़ा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान झुग्गी–झोपड़ियों, होटल, पोल्ट्री फार्म व अन्य स्थानों पर लोगों की जांच की।
पुलिस टीम ने बाहरी श्रमिकों की जानकारी ली और उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं है। पुलिस द्वारा बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है और आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं उनकी पहचान सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाए जा रहे हैं।