{"_id":"66ca2bcc1f6eb64a210c32c4","slug":"sdm-took-stock-of-the-polling-station-rewari-news-c-198-1-rew1001-208492-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एसडीएम ने लिया मतदान केंद्र का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एसडीएम ने लिया मतदान केंद्र का जायजा
Sun, 25 Aug 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 25 Aug 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 10रेवाड़ी। भाड़ावास चौक के पास स्थित स्कूल में जायजा लेते एसडीएम सुरेंद्र सिंह। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को भाड़ावास चौक के नजदीक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए पोलिंग बूथ पर सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्र पर मतदाताओं व पोलिंग पार्टी की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। पोलिंग बूथ पर न्यूनतम सुविधाओं की जानकारी ली। एसडीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पोलिंग बूथ की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में बढ़े हुए बूथ के हिसाब से अतिरिक्त व्यवस्थाएं व प्रबंध समयानुसार कर ली जाएं। पोलिंग बूथ पर सफाई, पेयजल, शौचालय, लाइट आदि की व्यवस्था की जाए। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर इत्यादि की व्यवस्था की जाए।