फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   SDM inspected development works and library in Dharuhera.

Rewari News: एसडीएम ने धारूहेड़ा में विकास कार्यों व लाइब्रेरी का किया निरीक्षण

Fri, 19 Sep 2025 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected development works and library in Dharuhera.
धारूहेड़ा में निरीक्षण करते हुए एसडीएम सुरेश कुमार। संवाद
धारूहेड़ा। एसडीएम सुरेश कुमार ने धारूहेड़ा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों व लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम सुरेश कुमार ने नगर पालिका धारूहेड़ा कार्यालय के नजदीक पार्क में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चल रहे विकास कार्यों को तय समय में पूरा करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न रहे। इसके लिए संबंधित अधिकारी निगरानी रखें।
विज्ञापन


लाइब्रेरी के निरीक्षण करते हुए वहां पढ़ाई कर रहे बच्चों से बातचीत की तथा वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। एसडीएम ने लाइब्रेरी में बच्चों के बैठने सहित सभी आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त एसडीएम ने प्रतियोगिता परीक्षाओं के अलावा विभिन्न ज्ञानवर्धक पुस्तक भी लाइब्रेरी में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लाइब्रेरी में पुस्तकों व प्रतिदिन आने वाले बच्चों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed