फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Schools will reopen today; the first day will feature a PTM and sports competitions.

Rewari News: आज से खुलेंगे स्कूल, पहले दिन पीटीएम और खेल प्रतियोगिताएं होंगी

Tue, 30 Jun 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Schools will reopen today; the first day will feature a PTM and sports competitions.
रेवाड़ी। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद जिले में कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यालय बुधवार को खुलेंगे। स्कूलों में विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा। पहले दिन पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठक) के साथ खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

स्कूल प्रशासन ने नए सत्र की शुरुआत को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। विद्यालय परिसरों में साफ-सफाई, कक्षाओं की व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है। शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ पहले दिन विद्यार्थियों के स्वागत की भी तैयारी की गई है। स्कूल खुलते ही नियमित पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन

कई विद्यालयों में शुरुआती दिनों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का आकलन किया जाएगा और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान दिए गए गृहकार्य की भी समीक्षा होगी। साथ ही खेलकूद, सांस्कृतिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल खुलने के साथ ही अभिभावकों के साथ बैठक भी आयोजित की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा करना, उनकी कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने के उपाय तय करना तथा अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाना है।

-
वर्जन
कक्षा पहली से 12वीं तक के सभी स्कूल बुधवार से खुल रहे हैं। नए सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बच्चे भी स्कूल आने को लेकर काफी उत्साहित हैं।-राजेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed