फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Scheduled caste-tribe people took out a procession

अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों ने निकाला जुलूस

Sun, 21 Aug 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Scheduled caste-tribe people took out a procession
धारूहेड़ा में जुलूस निकालते अनुसूचित जाति के लोग। संवाद - फोटो : Rewari
धारूहेड़ा। छात्र की पिटाई के बाद हुई मौत से अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने रविवार को जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। यह जुलूस आंबेडकर पार्क से शुरू होकर भगत सिंह चौक होते हुए वापस आंबेडकर पार्क में जनसभा के रूप में बदल गया।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान की सरकार में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोग सुरक्षित नहीं है। देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए हैं। लेकिन आज भी देश में छुआछूत कायम है। उन्होंने सरकार से गुजारिश की कि इंद्र कुमार मेघवाल एवं अन्य के परिवारों को उचित न्याय और गुनहगारों को फांसी की सजा दी जाए। इस मौके पर अपना संगठन के प्रधान रोहताश सिंह, तेज सिंह शोर्य, सुंदरलाल, जसवंत सिंह, ऋषि पाल, अमीर सिंह चावरिया, दलीप सिंह, उधम सिंह, धर्मसिंह सूबेदार, प्रदीप उर्फ मोजम, राजकुमार पूर्व प्रधान, आरएन सागर, मास्टर मदनपाल, मोहनलाल ,सहाय आदि ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार धारूहेड़ा सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed