फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Schedule of admission under Chirag scheme released

Rewari News: चिराग योजना के तहत दाखिले का शेड्यूल जारी

Wed, 10 Jan 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 10 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Schedule of admission under Chirag scheme released
रेवाड़ी। चिराग स्कीम के तहत मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए चौथी से बारहवीं में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शिक्षा निदेशालय ने कहा है कि मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय चिराग स्कीम के तहत छात्रों के दाखिले करने के बारे में अपनी सहमति विभाग की वेबसाइट पर 10 जनवरी से 10 फरवरी तक दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

सहमत मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की कक्षावार घोषित सीटों का विवरण विभागीय वेबसाइट पर दर्शाया जाएगा व संबंधित विद्यालय 10 मार्च से नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करेगा। छात्र मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में 15 मार्च से 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जिन विद्यालयों में सीटों से ज्यादा आवेदन प्राप्त होंगे उस स्थिति में दाखिले के लिए लॉटरी के माध्यम से 1 से 5 अप्रैल की अवधि में ड्रॉ निकाले जाएंगे। संबंधित अभिभावकों को ड्रा निकालने की तिथि व समय के बारे में सूचित किया जाएगा। उनकी उपस्थिति निकाला जाएगा।
विज्ञापन



दाखिल विद्यार्थियों का विवरण विभागीय पोर्टल पर 15 अप्रैल तक दर्ज कराना जरूरी

मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय प्राप्त आवेदनों पर 1 से 10 अप्रैल तक दाखिले की प्रकिया सम्पन्न करेंगे तथा सफल छात्रों की सूची विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर दर्शाएंगे। ड्रॉ के बाद मुख्य सूची में सफल छात्रों की तरफ से निर्धारित तिथि तक दाखिला न लेने पर उनकी रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची के छात्रों के दाखिले 15 अप्रैल तक किए जाएंगे। इस दौरान विद्यालयों की तरफ से दाखिल विद्यार्थियों का विवरण विभागीय पोर्टल पर 1 से 15 अप्रैल तक दर्ज कराना आवश्यक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी एक को करना होगा नियुक्त

दाखिला अवधि में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संबंधित विद्यालयों में विभागीय नॉमिनी नियुक्त करेंगे। जिसके लिए वह विद्यालय के नजदीक के खंड शिक्षा अधिकारी, सरकारी विद्यालय के किसी प्राचार्य, मुख्याध्यापक, पीजीटी अध्यापक में से किसी एक को नियुक्त कर सकते हैं।

इन छात्रों को मिलेगा दाखिला

निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जिन छात्रों के अभिभावकों की आय 1 लाख 80 हजार रुपये एवं इससे कम होगी को दाखिले के लिए पात्र माना जाएगा। वह आय परिवार पहचान पत्र की वार्षिक सत्यापित आय से मान्य होगी। इस स्कीम के तहत केवल वे छात्र पात्र होंगे जिन्होंने गत शैक्षणिक वर्ष में अपनी शिक्षा सरकारी विद्यालयों से उत्तीर्ण की होगी।

आवेदन करते वक्त इन बातों का रखना होगा ध्यान

छात्र दाखिले के लिए केवल उसके वर्तमान खण्ड, जिसमें वे पढ़ रहे हैं उसी में मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में उपलब्ध सीटों पर दाखिले के लिए पात्र होंगे। वे खण्ड में एक से अधिक विद्यालयों में भी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिस मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय को अभिभावक व छात्र आवेदन पत्र दिया जाएगा वह विद्यालय अभिभावक व छात्र को रसीद अवश्य देना होगा। सफल छात्र का पिछले सरकारी विद्यालय से स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट लिया जाना अनिवार्य होगा। दाखिले के लिए बच्चे की फैमिली आईडी परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है।


15 दिन के अंदर भेजनी होगी सूचना

फीस प्रतिपूर्ति राशि के लिए वही मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय पात्र होंगे जिनकी ओर से फार्म-4 में अपने विद्यालय की फीस राशि चालू सत्र के लिए पोर्टल पर दर्शाई गई होगी। दाखिल होने वाले छात्रों का डेटा एमआईएस के तहत अपडेट किया जाएगा। दाखिल होने वाले छात्रों की सूचना विभाग को दाखिले की अंतिम तिथि के 15 दिन के अंदर भेजनी होगी।


चिराग स्कीम के तहत मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए चौथी से 12वीं में दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शिक्षा निदेशालय से आदेश मिले हैं उस पर कार्य किया जा रहा है। -नसीब सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed