फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Save Khejri campaign in 35 villages from today

Rewari News: 35 गांवों में खेजड़ी बचाओ अभियान आज से

Thu, 25 Dec 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Save Khejri campaign in 35 villages from today
रेवाड़ी। हरित रक्षक वृक्ष जाटी (खेजड़ी) बचाओ यात्रा 26 दिसंबर को जिले के नाहड़ गांव से आरंभ होगी। इसमें करीब 35 गांवों में खेजड़ी बचाने का आह्वान करते हुए लोगों को संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्यावरण प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल सिंह यादव के नेतृत्व में 19 नवंबर को भिवानी के झूपा से खेजड़ी बचाओ यात्रा शुरू हुई थी। कमल सिंह यादव ने बताया कि पहले दिन नाहड़, लूखी, बव्वा, बिसोहा आदि गांवों में यात्रा निकाली जाएगी। इसका शुभारंभ वन मंडल अधिकारी दीपक प्रभाकर पाटिल करेंगे।
विज्ञापन

बताया कि हरियाणा का शुष्क क्षेत्र का हरित रक्षक वृक्ष जाटी (खेजड़ी) है। यह इस क्षेत्र का प्रमुख वृक्ष है। इसके बाद भी लोग प्रतिदिन इनकी कटाई कर रहे हैं। इस वृक्ष के नीचे किसानों की फसल दोगुनी होती है। इसलिए हम सभी को इस खेजड़ी का संरक्षण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक भिवानी, चरखीदादरी, झज्जर और महेंद्रगढ़ जिले के 145 गांवों से होकर रेवाड़ी जिले में पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि कोसली, सहादतनगर, सुरहेली, कृष्ण रेवाड़ी जिले में झोलरी, कुहारड़, नगर, दड़ौली, फतेहपुरी, कंवाली, मोतलाकलां, बेरलीकलां, चौकी नंबर, सीहा, धवाना, औलांत, बड़ौली, कुमरोधा, नांगल और मूंदी में यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed