{"_id":"69ac68e8b9da4f3ad4098386","slug":"saturday-was-the-hottest-day-of-the-season-with-the-mercury-reaching-365-degrees-rewari-news-c-198-1-fth1001-234628-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, पारा 36.5 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, पारा 36.5 डिग्री पहुंचा
Sat, 07 Mar 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
कोसली में गेहूं की फसल। संवाद
रेवाड़ी। जिले में शनिवार सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दिन के समय गर्मी का एहसास होने लगा।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि से दिन के समय मौसम गर्म होता जा रहा है। वहीं जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी बढ़कर 261 तक पहुंच गया, जो खराब श्रेणी में माना जाता है जबकि शुक्रवार को एक्यूआई 217 दर्ज किया गया था।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रह सकता है। उन्होंने बताया कि 8 और 11 मार्च को दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। हालांकि इनके प्रभाव से केवल आंशिक बादल छाने की संभावना है और इससे गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उत्तरी हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन इसका असर सीमित ही रहेगा। महीने के उत्तरार्ध में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके प्रभाव से तेज हवा, आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल दिन के समय गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा।
-- -- -- -- -- -- --
लगातार उछाल रहा तो गेहूं की फसल में नुकसान होने की आशंका
दिन के तापमान में लगातार उछाल रहा तो गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका है। जिले में इस बार 40 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल खड़ी है। मार्च में तापमान तेजी से बढ़ने के कारण गेहूं की फसल पर उच्च तापमान का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अधिक तापमान के कारण दानों के भराव की प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे दाने छोटे और हल्के रह जाते हैं तथा कुल उत्पादन में कमी आ सकती है। इस समय गेहूं की फसल में होने वाले नुकसान को कम करने के लिए वैज्ञानिक सलाह अपना सकते हैं। सिंचाई प्रबंधन भी जरूरी है। फसल में आवश्यकता अनुसार हल्की सिंचाई करें ताकि खेत में नमी बनी रहे। ध्यान रखें कि तेज हवा चलने के समय सिंचाई न करें, क्योंकि इससे फसल के गिरने की संभावना बढ़ जाती है।
-- -- -- -- -- -
एक हफ्ते के तापमान पर नजर
तारीख-- अधिकतम -- न्यूनतम तापमान
7 मार्च 36.5-- - 13
6 मार्च-- 34.5-- 13.6
5 मार्च-- 34.0-- 12.4
4 मार्च-- 32.5-- 10.8
3 मार्च-- 31.2-- 12.5
2 मार्च-- 31.5-- 11.4
1 मार्च-- 32.2-- 15.5
विज्ञापन
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि से दिन के समय मौसम गर्म होता जा रहा है। वहीं जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी बढ़कर 261 तक पहुंच गया, जो खराब श्रेणी में माना जाता है जबकि शुक्रवार को एक्यूआई 217 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रह सकता है। उन्होंने बताया कि 8 और 11 मार्च को दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। हालांकि इनके प्रभाव से केवल आंशिक बादल छाने की संभावना है और इससे गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उत्तरी हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन इसका असर सीमित ही रहेगा। महीने के उत्तरार्ध में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके प्रभाव से तेज हवा, आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल दिन के समय गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा।
लगातार उछाल रहा तो गेहूं की फसल में नुकसान होने की आशंका
दिन के तापमान में लगातार उछाल रहा तो गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका है। जिले में इस बार 40 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल खड़ी है। मार्च में तापमान तेजी से बढ़ने के कारण गेहूं की फसल पर उच्च तापमान का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अधिक तापमान के कारण दानों के भराव की प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे दाने छोटे और हल्के रह जाते हैं तथा कुल उत्पादन में कमी आ सकती है। इस समय गेहूं की फसल में होने वाले नुकसान को कम करने के लिए वैज्ञानिक सलाह अपना सकते हैं। सिंचाई प्रबंधन भी जरूरी है। फसल में आवश्यकता अनुसार हल्की सिंचाई करें ताकि खेत में नमी बनी रहे। ध्यान रखें कि तेज हवा चलने के समय सिंचाई न करें, क्योंकि इससे फसल के गिरने की संभावना बढ़ जाती है।
एक हफ्ते के तापमान पर नजर
तारीख
7 मार्च 36.5
6 मार्च
5 मार्च
4 मार्च
3 मार्च
2 मार्च
1 मार्च