फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sanjay has brought glory to the state: Amit Swami

संजय ने किया प्रदेश का नाम रोशन: अमित स्वामी

Sun, 29 Dec 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 29 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sanjay has brought glory to the state: Amit Swami
फोटो : 02संजय पहलवान को रेवाड़ी पहुंचने पर सम्मानित करते अमित स्वामी। स्रोत : एसोसिएशन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बावल। हाल ही में बाॅम्बे एग्जिबिशन सेंटर गोरेगांव (मुम्बई) में इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग लीग की ओर से आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बावल के ग्राम जलियावास निवासी संजय पहलवान ने दिव्यांग श्रेणी में 90 किलो भार वर्ग में पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक हासिल किए।

उन्होंने 180 किग्रा की बैंच प्रेस लगाकर स्वर्ण पदक जीता। 230 किग्रा की डैड लिफ्ट लगाकर स्वर्ण पदक जीता। अगले वर्ष अमेरिका के लॉस वेगास में होने वाली मिस्टर ओलंपिया पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। मुंबई से लौटने के बाद वे अपनी उपलब्धियों के साथ एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महानिदेशक तथा जिम एसोसिएशन रेवाड़ी के अध्यक्ष अमित स्वामी से भेंट करने उनके निवास स्थान पहुंचे। जहां अमित स्वामी ने संजय को पगड़ी पहनाकर व माला पहनाकर उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। कहा कि संजय युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होेंने अपने दृढ़संकल्प और मेहनत के बलबूते यह उपलब्धि अर्जित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed