{"_id":"67a5052c4cd776f64c028b56","slug":"sanjana-first-in-surya-namaskar-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-214924-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में संजना प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में संजना प्रथम
Fri, 07 Feb 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 12आईजीयू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान का दृश्य। स्रोत : विवि
- फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में हरियाणा योग आयोग की तरफ से 30 दिवसीय राज्यस्तरीय अभियान के तहत सूर्य नमस्कार योग क्रिया का शुभारंभ किया गया। इस दौरान योग सहायक डॉ. प्रवीण, डॉ. धर्मवीर, डॉ. अमित ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में संजना प्रथम रहीं।
अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर मंजू परूथी ने अपने दैनिक क्रियाओं में योग को निरंतर अपनाने के लिए आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार से रक्त का संचार सुचारू रूप से होता है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग एवं कार्यक्रम समन्वयक प्रो. करण सिंह ने योग के महत्व को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि रोजाना कम से कम सूर्य नमस्कार का अभ्यास 20 से 30 बार करना चाहिए। डॉ. प्रवीण ने बताया कि सूर्य नमस्कार से संपूर्ण शरीर को आरोग्य शक्ति व ऊर्जा प्राप्त होती है। डॉ. धर्मवीर ने बताया कि सूर्य नमस्कार से शरीर के सभी अंग निरोगी होते हैं। डॉ. अमित ने बताया कि प्रतिदिन योगाभ्यास करने से हृदय एवं फेफड़े भी स्वस्थ रहते हैं तथा शरीर में लचीलापन आता है। इस अवसर पर योग विभाग के प्रोफेसर नारायण प्रकाश गिरी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ललित, डॉ. सरला, संदीप कुमार सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर संजना (एमए योगा प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान पर रीना (एमए योगा प्रथम वर्ष) एवं तृतीय स्थान पर पूजा (एमए योगा अंतिम वर्ष) रही एवं पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर अनीश (एमए योगा अंतिम वर्ष), द्वितीय स्थान पर अमित (एमए योगा अंतिम वर्ष) एवं तृतीय स्थान पर अनिल (एमए योगा अंतिम वर्ष) रहे। सुनीता (हिंदी विभाग) जतिन (पर्यावरण विभाग) को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।