फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sanitation workers burned an effigy of the government at Valmiki Chowk.

Rewari News: सफाईकर्मियों ने वाल्मीकि चौक पर जलाया सरकार का पुतला

Wed, 02 Sep 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 02 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers burned an effigy of the government at Valmiki Chowk.
नगर परिषद कार्यालय के बाहर सरकार का पुतला फूंकते सफाई कर्मचारी। संवाद
रेवाड़ी। तेरह सूत्री मांगों को लेकर नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रही। इकाई प्रधान शिवा गंगाहेड़ी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने वाल्मिकी चौक पर सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने सरकार पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इकाई प्रधान शिवा गंगाहेड़ी ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाल करना, ठेका प्रथा और आउटसोर्सिंग बंद करना, कर्मचारियों को नियमित करना तथा वेतन विसंगतियां दूर करना शामिल है।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारियों समेत नगरपालिका के अन्य कर्मचारी लगातार अपनी सेवाएं देते हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर जल्द निर्णय लेना चाहिए। मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित
लंबे समय से जारी हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी राजेश ने कहा कि सफाई व्यवस्था बिगड़ने से लोगों को रोजाना परेशानी हो रही है। सरकार और कर्मचारियों को बातचीत कर जल्द समाधान निकालना चाहिए। ट्रॉमा सेंटर के पास दुकानदार सुनील, राव तुलाराम पार्क के पास दुकानदार मनोज राव व तुर्कियावास रोड पर स्थानीय निवासी हिम्मत ने कहा कि जब से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुरू हुई। जब से यहां से कूड़ा नहीं उठा है। जगह-जगह कूड़ा जमा होने से राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है। लोगों ने कहा कि कचरा सड़कों के किनारे जमा होने से बदबू और गंदगी बढ़ रही है। इससे आसपास के वातावरण पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से सफाई व्यवस्था सुचारू कराने और नियमित रूप से कूड़ा उठाने की मांग की।


वर्जन:

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पूरे प्रदेशभर में चल रही है। हमारी तरफ से जगह-जगह से कूड़ा उठान का कार्य चल रहा है। हालांकि कई स्थानों पर लोगों ने खुद कूड़ा पॉइंट बना दिए हैं, उसे जल्द उठाने का कार्य किया जाएगा। - अरुण नांदल, ईओ नगर परिषद, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed