फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sanitation workers are not being recruited: Jaiveer

सफाई कर्मचारियों की भर्ती नहीं की जा रही : जयवीर

Mon, 04 Mar 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 04 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers are not being recruited: Jaiveer
कोसली। रविवार को खरखौदा के विधायक पूर्व सीपीएस जयवीर वाल्मीकि कोसली और जखाला पहुचे। जहां समाज के लोगों ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। जयवीर वाल्मीकि ने वाल्मीकि मंदिर कोसली में वाल्मीकि समाज के लोगों को सम्मेलन का न्योता दिया। कहा कि रोहतक गोहाना रोड़ पर शिव धर्मशाला में कांग्रेस का वाल्मीकि सम्मेलन 10 मार्च को होगा।
विज्ञापन

वहीं राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया यह सम्मेलन सोनीपत, करनाल ओर अंबाला में हो चुका है। हर लोकसभा में यह कार्यक्रम चल रहा है। जयवीर ने कहा कि पद खाली होने के बाद भी सफाई कर्मचारियों की भर्ती नहीं की जा रही है। भूपेंद्र सिंह सरकार ने 10 हजार सफाई कर्मचारी लगाए थे। एक भी सफाई कर्मचारी की भर्ती नहीं की गई है। जबकि नगर पालिका व अन्य विभागों में सफाई कर्मचारियों के हजारों पद खाली पड़े हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता ओमप्रकाश डाबला, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव, राजकुमार, संदीप पंच, राजेन्द्र पंच, कृष्ण, महेंद्र सिंह, कवर सिंह, विनोद, पुष्पा पंच, संजय उर्फ बुग्गा पूर्व पंच, एडवोकेट सुरेश, वीरेंदर सिंह, रणधीर सिंह पूर्व सरपंच, सन्नी कुमार चिंकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed